AAP अंबेडकर जयंती 'संविधान बचाओ दिवस' के रूप में मनाएंगी, केजरीवाल के आह्वान पर 'आप' नेता लेंगे शपथ
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी लगातार प्रदर्शन कर रही है। 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबोडकर के जन्दमदिन के मौके पर आम आदमी पार्टी देश के 24 राज्यों में संविधान बचाओ तानाशाही हटाओ शपथ समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही दिल्ली में राउज एवेन्यू आप कार्यालय में संविधान की आत्मा को बचाने के लिए शपथ ली जाएगी।

शनिवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस के जरिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने दी। उन्होंने बताया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से संदेश भेजा जिसके आधार पर आप ने ये निर्णय लिया है कि 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन के अवसर पर पूरी पार्टी देशभर में 'संविधान बचाओ दिवस मनाएगी।
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने बताया 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम केजरीवाल के आह्वान पर 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती को 'संविधान बचाओ दिवस' के रूप में मनाने की आम आदमी पार्टी ने तैयारी पूरी कर ली है।
दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बताया देश के 24 राज्यों की राजधानी में आयोजन किया जाएगा, इसके अलावा दिल्ली के आप कार्यालय में 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे सभी मंत्री, विधायक समेत पदाधिकारी एकत्र होंगे और बाबा साहब के संविधान की मूल भावना प्रस्तावना को एक साथ पढ़कर देश का संविधान बचाने की शपथ लेंगे।
गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा है कि "केंद्र सरकार हमारे ऊपर जो भी ज्यादतियां कर रही है उसे हम सब बर्दाश्त करेंगे, वर्तमान समय में पूरा भारत देश लोकसभा चुनाव के दौर से गुजर रहा है। इसलिए देश के लिए ये बहुत ही संवेदनशील समय है, जिस तरह से सरकार इस देश के अंदर संविधान के मूल्यों पर हमला कर रही है। ऐसे में अगर संविधान को बचाना है तो आज पूरे देश के लोगों को एकजुट होकर खड़े होना पड़ेगा।"












Click it and Unblock the Notifications