अब 'क्लब हाउस' चैट में मुस्लिम महिलाओं को बनाया निशाना, DCW ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

नई दिल्ली, 18 जनवरी। इंटरनेट पर मुस्लिम महिलाओं के टारगेट किए जाने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। 'सुल्ली' और 'बुल्ली बाई' ऐप के बाद अब क्लब हाउस चैट में भी महिलाओं को निशाने पर लिया गया है। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी कर ऑडियो चैट ऐप 'क्लब हाउस' में मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ बयानबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि इससे पहले 'बुल्ली बाई' को लेकर काफी बवाल मचा था, जिसमें मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट कर उन पर बोली लगाई जा रही थी।

Now Muslim women are targeted in clubhouse chat DCW issues notice to Delhi Police

अब 'क्लब हाउस' चैट ऐप पर मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस मामले में डीसीडब्ल्यू ने एक बयान में कहा कि उसने दिल्ली पुलिस के साइबर अपराध कानून के तहत उन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है, जिन्होंने 'स्लिम लड़कियां हिंदू लड़कियों से ज्यादा खूबसूरत होती हैं' पर अश्लील कमेंट किए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बयान में कहा गया है कि पैनल ने उस चैट का स्वत: संज्ञान लिया, जिसमें यूजर्स को मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाते हुए अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करते हुए स्पष्ट रूप से सुना जा सकता है।

यह भी पढ़ें: गाजीपुर बम मामले में आतंकी संगठन 'अल कायदा अंसार गजवत-उल-हिंद' के दावे को दिल्ली पुलिस ने बताया झूठा

महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने और 5 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा है। चैट पर हैरानी जताते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा,

किसी ने मुझे ट्विटर पर क्लबहाउस ऐप पर विस्तृत ऑडियो बातचीत को टैग किया, जिसमें मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाया गया और उनके खिलाफ घृणित यौन टिप्पणी की गई। देश में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, इस पर मुझे बहुत गुस्सा आता है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है और इसलिए मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में तत्काल एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+