वन नेशन वन इलेक्शन नहीं, भारत को एक राष्ट्र, एक शिक्षा की जरूरत; केजरीवाल का BJP पर हमला

Delhi Assembly Election 2024: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार 'वन नेशन वन इलेक्शन' प्लान पर तेजी से आगे बढ़ रही है। संसद के शीतकालीन सत्र में इस बिल को लाने की तैयारी कर रही है। यही वजह है कि केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को इसके ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी। अब इस ड्राफ्ट बिल को संसद में लाने की योजना है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी सरकार के इस प्लान पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम संयोजक ने कहा कि बीजेपी की प्राथमिकताएं में स्वास्थ्य, शिक्षा नहीं है।

बीजेपी पर हमलावर हुए केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'एक देश, एक चुनाव नहीं बल्कि देश को एक राष्ट्र, एक शिक्षा और एक राष्ट्र, एक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की जरूरत है। बीजेपी अपनी प्राथमिकताओं से भटक गई है।' केजरीवाल ने ये टिप्पणी ऐसे समय में की है जब केंद्र सरकार 'वन नेशन, वन इलेक्शन' बिल को संसद में लाने का प्लान कर रही।

Arvind Kejriwal

गौरतलब है कि दिल्ली में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसे लेकर राजधानी का सियासी पारा हाई है। आम आदमी पार्टी हो या बीजेपी सभी दल अपने हिसाब से रणनीति बनाने में जुटी है। वहीं, दशकों से दिल्ली की सियासत में अलग-थलग पड़ गई कांग्रेस भी सत्ता पाने की जुगत में जोर आजमाइश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+