दिल्ली: येलो लाइन के इन स्टेशन पर कल बंद रहेगी मेट्रो सेवा, पढ़ें पूरी डिटेल
नई दिल्ली, 29 दिसंबर: अगर आप दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर कल यानि गुरुवार को यात्रा करने की सोच रहे हैं। तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। डीएमआरसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, पूर्व नियोजित मेंटिनेंस वर्क के चलते गुरुवार को येलो लाइन पर ग्रीन पार्क और कुतुब मीनार के बीच कोई सेवा नहीं होगी। इस दौरान हौज खास, मालवीय नगर और साकेत स्टेशन बंद रहेंगे।

दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह रखरखाव कार्य किया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर गुरुवार सुबह 6.30 बजे तक मेट्रो ट्रेन नहीं मिलेंगी। जिसके चलते हौजखास, मालवीय नगर और साकेत स्टेशनों पर मेट्रो नहीं मिलेंगी और स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान ग्रीन पार्क और कुतुब मीनार के बीच फीडर बसें उपलब्ध रहेंगी और यात्री उनका उपयोग कर सकेंगे।
डीएमआरसी ने बताया कि, सुबह 6.30 बजे के बाद पूरी लाइन पर सेवाएं सामान्य तौर पर ही चलेंगी। बता दें कि इस लाइन पर पहली ट्रेन 5.45 बजे शुरू होती है। इसलिए सुबह 5.45 बजे से 6.30 बजे तक मेट्रो इन स्टेशनों पर नहीं मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications