'दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं', पंजाब सरकार की स्कीम को लेकर बोले केजरीवाल
पंजाब में डोर स्टेप डिलीवरी सर्विस की शुरुआत के मौके पर दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक अरविंद केजरीवाल लुधियाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में अब लोगों को भटकने की जरूरत नहीं है। सरकारी काम के लिए ना तो दलालों को पैसे देने की ही आवश्यकता होगी। केजरीवाल ने कहा दिल्ली की तरह अब पंजाब में भी सरकार लोगों के घर जाकर उनके काम करके आएगी।
लुधियाना पहुंचे दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम मान प्रयासों की जमकर सरहाना की। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की तरह पंजाब में भी अब सुविधाएं बेहतर हुई हैं। सीएम मान के कार्यकाल में पंजाब में सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं में सकरात्मक बदलावा देखे गए। इसके अलावा पंजाब के विकास के कार्यों में भी तेजी आई है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में शुरू हो रही ये योजना बहुत बड़ी क्रांति है। दिल्ली के सीएम ने कहा कि इसे 75 साल पहले ही शुरू हो जाना चाहिए था। अब पंजाब के लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। धीरे-धीरे करके पंजाब की सभी योजनाएं आपको घर पर ही मिलेंगी। दिल्ली में 2018 से यह योजना शुरू हो चुकी है। लाखों लोगों ने इसका लाभ उठाया है।
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सवाल किया कि अगर यह काम दिल्ली और पंजाब की सरकार कर सकती हैं तो बाकी दलों की सरकारों ने क्यों नहीं किया। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में क्यों नहीं हुआ? उन्होंने कहा कि दफ्तरों में दलालों को दिया जाने वाला पैसा मुख्यमंत्री तक जाता है। अब पंजाब की जनता ने ईमानदार सरकार चुनी है। हमें पैसे नहीं कमाने हैं। हमारी नीयत साफ है। हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications