निर्भया के दोषियों को फांसी देने वाले पवन जल्लाद इन दो बातों के लिए पीएम मोदी को करता है पसंद, बताई वजह

नई दिल्ली। निर्भया कांड के आरोपियों को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद से एक शख्स काफी सुर्खियों में है, जिसका नाम पवन जल्लाद है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि पवन जल्लाद ही उन चारों दोषियों को पवन ही फांसी चढ़ाएगा, जिसको लेकर वो काफी उत्साहित है। पवन जल्लाद ने मीडिया चैनल न्यूज 18 से बात की और बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत पसंद करता है।

पवन जल्लाद ने पीएम मोदी की तारीफ

पवन जल्लाद ने पीएम मोदी की तारीफ

पवन जल्लाद ने बताया कि दो बातों को लेकर वह पीएम को बहुत पसंद करता है। उसने कहा कि दोषियों को फांसी देकर वह पीएम मोदी के एक अभियान में शरीक होकर उसे आगे बढ़ाना चाहता है। पवन की ख्वाहिश है कि वह एक बार पीएम से मुलाकात कर सके। पीएम मोदी द्वारा चलाए गए सिंगल प्लास्टिक यूज अभियान को लेकर पवन जल्लाद ने तारीफ की।

सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर किया तारीफ

सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर किया तारीफ

पवन ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक एक ऐसा अभियान है, जिससे किसी एक शहर का नहीं बल्कि पूरे देश का हालात बदलता हुआ नजर आएगा। घरों के आसपास गंदगी भी नहीं होगी। साथ ही पवन जल्लाद ने यह भी कहा कि मैं बहुत छोटा इंसान हूं, लेकिन फिर भी सभी से यह अपील करता हूं कि सिंगल यूज प्लास्टिक में हम सब को हिस्सा लेना चाहिए।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के योजना की तारीफ

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के योजना की तारीफ

पवन ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया है। इस अभियान से बेटियों को बहुत मदद मिली है। अब बेटियों के साथ कहीं भी कुछ भी बात होती है तुरंत ही उनकी सुनवाई होती है। समाज में भी अब लोग समझने लगे हैं कि बेटी को बचाएंगे तभी हमारा समाज भी सुरक्षित रहेगा।

22 जनवरी को दी जाएगी फांसी

22 जनवरी को दी जाएगी फांसी

निर्भया केस के दोषियों की फांसी के बारे में पवन जल्लाद ने कहा कि एक बेटी के साथ गलत काम करने वालों को फांसी देकर मुझे लगेगा कि पीएम मोदी के अभियान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ में मुझे भी एक कदम चलने का मौका मिला। निर्भया कांड के चारों आरोपियों की फांसी की तारीख और वक्त तय हो चुका है। पटियाला हाउस कोर्ट ने पिछले दिनों इनकी डेथ वारंट पर साइन भी कर दिए हैं। डेथ वारंट के अनुसार गैंगरेप के सभी दोषियों को 22 जनवरी की सुबह सात बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+