Nikki Case: हत्या को रोड हादसा दिखाने का था प्लान, साहिल गहलोत को मिला था बाप का साथ
पुलिस के मुताबिक साहिल और निक्की की तीन साल पहले एक मंदिर में शादी हुई थी। निक्की ने अपने परिवार को शादी का न्यौता दिया था।

Nikki Murder Case: दिल्ली में हुई निक्की यादव की हत्या के बाद अब इस पूरे मामले में एक के बाद एक नई राज उगलकर सामने आ रहे हैं। निक्की की 9 फरवरी की शाम को उसके लिव-इन पार्टनर साहिल गहलोत ने कार के अंदर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने नजफगढ़ में अपने ढाबे के फ्रीजर में 25 वर्षीय निक्की यादव का शव छिपा दिया। वहीं अब पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए हैं, जिसको जानने के बाद पुलिस भी दंग रह गई।
हत्या को सड़क हादसा दिखाने का था प्लान
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक निक्की यादव के लिव-इन पार्टनर साहिल गहलोत ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसका प्लान निक्की की हत्या को सड़क हादसे के तौर पर दिखाने का था। साहिल ने कहा कि उसने निक्की को कार से धक्का देने का फैसला किया था। लेकिन वो अपने प्लान में कामयाब नहीं हुआ तो उसने निगमबोध घाट पर निक्की की डाटा केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी।
'नहीं किसी चीज का पछतावा'
पुलिस ने इस पूरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहिल के अलावा उसके पिता वीरेंद्र सहित पांच लोगों को इस केस में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने साहिल के पिता के अलावा आशीष, नवीन, अमर और लोकेश को गिरफ्तार किया। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार पूछताछ के दौरान साहिल के पिता वीरेंद्र ने न तो कोई पछतावा जताया किया और ना उसे कोई पछतावा हुआ है।
आरोपी के पिता पर पहले से था हत्या का केस
साहिल के पिता बीरेंद्र के खिलाफ पहले से ही एक हत्या का मामला दर्ज है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक निक्की यादव की हत्या से पहले पिता सब कुछ जानता था और उसने साहिल का साथ दिया था। सूत्रों ने कहा कि वीरेंद्र ने पुलिस को साफ कहा कि उनको किसी भी तरह से निक्की को रास्ते से हटाना था। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में नवीन मुख्य आरोपी का चचेरा भाई है, जो दिल्ली पुलिस कांस्टेबल है, जो साजिश रचने में साहिल के साथ गया था।
तीन साल पहले दोनों ने की थी शादी
पुलिस के मुताबिक साहिल और निक्की की तीन साल पहले एक मंदिर में शादी हुई थी। निक्की ने अपने परिवार को शादी का न्यौता दिया था, लेकिन जातिगत मतभेदों के कारण उन्होंने शादी को मंजूरी नहीं दी। पुलिस के मुताबिक, उसके दोस्तों ने कहा कि निक्की और साहिल की शादी 2020 में हुई थी जब वे ग्रेटर नोएडा में रहते थे।
चार्जिंग केबल से कर दिया मर्डर
आरोपी साहिल की नौ फरवरी को सगाई हुई थी। इससे पहले वह निक्की से मिलने उसके फ्लैट पर गया था। वे सुबह-सुबह निकले और दिल्ली में कई जगहों पर गए, इस दौरान दूसरी महिला के साथ सगाई को लेकर दोनों के बीच तगड़ी बहस हो गई, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने चार्जिंग केबल से निक्की का गला घोंट दिया।












Click it and Unblock the Notifications