दिल्ली AIIMS के न्यूरो सर्जन ने किया सुसाइड, पत्नी से चल रहा था विवाद
दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के एक चिकित्सक ने आत्महत्या कर ली है। मृतक चिकित्सक न्यूरो सर्जन था, जिसकी उम्र करीब 34 साल है। मामले की जांच कर ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि आज न्यूरो सर्जन डॉक्टर ने ओवरडोज लेकर सुसाइड किया है।
मामले को लेकर आशंका परिवारिक विवाद की जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर का पत्नी से विवाद चल रहा था। डॉक्टर की पत्नी रक्षा बंधन पर अपने मां के घर गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि न्यूरो सर्जन डॉक्टर ने दवा का ओवरडोज लेकर सुसाइड कर लिया।

मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications