NEET Paper Leak: दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज का बयान, सिर्फ बच्चों का नहीं बल्कि देश का मामला है

Delhi News: दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने रविवार को नीट की परीक्षा में हुई धांधली के संबंध में बड़ा बयान दिया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 24 लाख बच्चे दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे हैं, इसलिए केंद्र सरकार को इसे मान लेना चाहिए। आप नेता आगे कहा कि देश के आम लोगों को इन बच्चों की आवाज बनना होगा, नहीं तो देश को बहुत नुकसान होगा।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह सिर्फ बच्चों का नहीं, बल्कि देश का मामला है। उन्होंने सवाल उठाया कि 60 लाख रुपये देकर जो नीट की परीक्षा पास करेगा,क्या वह डॉक्टर बनकर इलाज करेगा। उन्होंने आगे कहा कि डॉक्टर बनने की ख्वाहिश लिए बच्चों ने 18-18 घंटे तक पढ़ाई की, किंतु परीक्षा में धांधली से आज उनका दिल टूटा हुआ है।

delhi news

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि नीट एग्जाम में बड़े स्तर पर धांधली हुई है। स्टूंडेंट्स इस एग्जाम को दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन एनटीए और केंद्र सरकार मानने को तैयार नहीं है। इस देश में पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े आंदोलन हुए। किसानों, सैनिकों और बेरोज़गारों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किए। लेकिन हर बार हमने यही कहा, 'हमें क्या, यह हमारी समस्या नहीं है।'

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि अब हम लोगों को 'हमें क्या' वाली मानसिकता छोड़नी होगी। इस बार हम सबको अपने 24 लाख बच्चों के साथ खड़ा होना है।

यह भी पढ़ें Delhi: आप विधायक पहुंचे केंद्रीय मंत्री पाटिल के बंगले, जनसंकट पर कही यह बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+