हाईकोर्ट के बैन के बावजूद दिल्ली में काटे गए पेड़, एक हिरासत में

नई दिल्ली। हाईकोर्ट के बैन के बावजूद दिल्ली में पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक सख्स को हिरासत में लिया है, वहीं एनबीसीसी के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला दर्ज कराया गया है। पर्यावरणविद् विमलेंदु झा ने बताया है कि मंगलवार सुबह नेताजी नगर में कोर्ट के बैन को दरकिनार कर एनबीसीसी के लोग पेड़ों को काट रहे थे, इस पर हमने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है।

NBCC cut trees in Delhi Netaji Nagar instead High court order

सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद पेड़ों की कटाई पर चार जुलाई तक रोक लगा दी थी। दिल्ली में 16,500 पेड़ों के काटे जाने पर लगी रोक के बाद भी पेड़ कटने पर मंगलवार को पर्यावरणविदों ने राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) पर अदालत की अवमानना का केस दर्ज करवाया है।

सोमवार को एक याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने चार जुलाई तक पेड़ ना काटने के आदेश दिए हैं। याचिकाकर्ता की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि साउथ दिल्‍ली में करीब 20 हजार पेड़ काटे जाने की योजना है, जबकि दिल्‍ली में 9 लाख पेड़ों की पहले से ही कमी है।

बता दें कि एनबीसीसी साउथ दिल्ली के इलाकों में बहुमंजिला इमारतें बना रही है जिसके लिए हजारों पेड़ों को काटा जाना है। दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके के अलावा, कस्तूरबा नगर, नेरोजी नगर, नेताजी नगर, त्यागराज नगर और मोहम्मद पुर में बड़ी संख्या में पेड़ों को काटा जाने की योजना है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ रविवार को स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरणविदों सड़कों पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+