दिल्ली पर केंद्र के नए बिल के खिलाफ सड़क पर उतरेगी आप, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से लाए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक 2021 के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सड़क पर उतरने का ऐलान किया है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आप के सांसदों ने सदन में इस बिल को लेकर विरोध जताया है, साथ ही कहा है कि कल दिल्ली में जंतर मंतर पर भी इसके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने मंगलवार को कहा है कि उनकी पार्टी बुधवार को राजधानी में बड़ा प्रदर्शन करेगी।

 vfb

गोपाल राय ने कहा है कि बुधवार को उनकी पार्टी दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगी और केंद्र से इस नए बिल को वापस लेने की मांग करेगी। इस विरोध प्रदर्शन में आप के सभी दिल्ली के सभी विधायकों, मंत्रियों और सांसदों के हिस्सा लेने की बात कही गई है।

क्या है नया बिल और क्यों हो रहा विरोध

Recommended Video

    Manish Sisodia बोले- LG के जरिए Delhi में Government चलाना चाहती है BJP | वनइंडिया हिंदी

    केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को लोकसभा में दिल्ली की राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक, 2021 पेश किया है। ये विधेयक दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) की ताकत और दिल्ली की सरकार पर उनके प्रभाव को बढ़ाता है। विधेयक कहता है कि दिल्ली कैबिनेट के फैसले लागू करने से पहले उपराज्यपाल की राय लेना जरूरी होगा, अभी तक विधानसभा से कानून पास होने के बाद उप-राज्यपाल के पास भेजा जाता था। इसके अलावा भी कई प्रावधान इसमें हैं जो दिल्ली की सरकार के अधिकारों को कम करते हैं।

    इसी को लेकर आम आदमी पार्टी बिगड़ी हुई है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसको लेकर कहा है कि अगर केंद्र को ही दिल्ली की सरकार चलानी है को फिर चुनाव का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल की कुछ भूमिका और शक्तियों को परिभाषित करने वाला केंद्र सरकार का विधेयक लोकतांत्रिक और संवैधानिक रुप से खतरनाक है यह दिल्ली के चुनावों और चुनी हुई सरकार को निरर्थक बना देगा। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इसका कड़ा विरोध किया है और कड़ा विरोध करने की बात कही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+