PM की सुरक्षा चूक पर अनुराग ठाकुर ने दागे सवाल, पूछा- फोन पर बार-बार किससे बात कर रहे थे SSP
नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान करीब 8 महीने पहले PM नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में सुरक्षा चूक हुई थी। PM मोदी को अपने काफिले के साथ फिरोजपुर के रास्ते में 20 मिनट रुकना पड़ा था। यह मामला हाईलाइट हो गया था, राज्य की कांग्रेस सरकार सवालों के घेरे में थी। इस मामले में पड़ताल के लिए कमेटी बनाई गई थी। उस कमेटी ने आज गुरुवार, यानी 25 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट पेश की। जिसकी सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस एनवी रमना की बेंच ने पाया कि PM मोदी की सुरक्षा-चूक के लिए पंजाब पुलिस जिम्मेदार है।

जांच कमेटी द्वारा पंजाब पुलिस को दोषी बताए के बाद अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी कई सवाल उठाए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अभी कहा कि, फिरोजपुर के एसएसपी को पीएम मोदी के रूट के लिए पहले ही बता दिया गया था, 2 घंटे का समय होने के बावजूद भी वह ऑप्शनल रूट खोजने में विफल रहे। यह वाकई सुरक्षा-चूक थी, और इसे खारिज नहीं किया जा सकता।
ठाकुर ने कहा कि, कांग्रेस के शासन के दौरान जब पीएम मोदी पंजाब पहुंचे तो सीएम, डीजीपी और मुख्य सचिव उनका स्वागत करने के लिए भी वहां नहीं थे। इससे सवाल उठते हैं- प्रदर्शनकारियों को पीएम के रूट की जानकारी किसने दी? मैं पूछता हूं कि, एसएसपी फोन पर बार-बार किससे बात कर रहे थे? वह किससे निर्देश ले रहे थे?'

ठाकुर बोले, ''पुल के बीच में, वो जगह जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रुका था, वह प्रदर्शनकारियों से केवल 100 मीटर दूर थी, और पाकिस्तान से केवल 10 किमी दूर थी। तेा कुछ भी हो सकता था। कॉल करने पर भी सीएम से बात नहीं हुई। पीएम वहां 20 मिनट खड़े रहे, लेकिन 2 मिनट भी कुछ भी होने के लिए काफी थे।'












Click it and Unblock the Notifications