सुब्रमण्यम स्वामी बोले- केजरीवाल की तरह 420 हैं नजीब जंग, दिल्ली में चाहिए संघ का आदमी

नई दिल्ली। अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले वरिष्ठ बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अब दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग पर निशाना साधा है। स्वामी ने कहा कि नजीब जंग अरविंद केजरीवाल की तरह ही धोखेबाज हैं।

swamy

बीजेपी नेता ने कहा, 'मेरा मानना है कि दिल्ली के लिए नजीब जंग सही उपराज्यपाल नहीं हैं। वह केजरीवाल की तरह की 420 हैं। हमें दिल्ली में उपराज्यपाल के तौर पर संघ के किसी व्यक्ति की जरूरत है।'

केजरीवाल और एलजी के बीच छिड़ती रही है 'जंग'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच लगातार तकरार होती रही है। राजधानी में प्रशासन को लेकर लंबे समय से दोनों में मनमुटाव है। इस महीने की शुरुआत में दिल्ली हाई कोर्ट ने उपराज्यपाल को प्रशासनिक प्रमुख करार देते हुए कहा था कि केंद्र शासित प्रदेश होने की वजह से एलजी के पास ही सारे अधिकार होंगे।

swamy tweet

पढ़ें: मणिपुर पुलिस भर्ती में हंगामा कर रहे BJP के दो MLA गिरफ्तार

RBI गवर्नर भी रहे हैं निशाने पर
राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कुछ समय पहले ही आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन को लेकर भी मोर्चा खोला था। उन्होंने बाकायदा प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर राजन को हटाने की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+