Najafgarh में कार सवार को मारी गोली, आपसी दुश्मनी में हत्या की आशंका
दिल्ली के नजफगढ़ में कार के अंदर शख्स की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को निजी दुश्मनी का शक है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित की पहचान गालिबपुर गांव निवासी ढिलू (35) के रूप में हुई है।
हालांकि, मामला निजी दुश्मनी का लग रहा है, पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है। डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने कहा कि शख्स की कार के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा, "मृतक की पहचान कर ली गई है और आरोपी की भी पहचान की जा रही है। यह निजी दुश्मनी का मामला लग रहा है लेकिन हम मामले की सभी कोणों से जांच कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में मर्डर का मामला सोमवार देर रात का है। जहां कथित तौर पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications