Arvind Kejriwal: 'मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं', संजय सिंह ने दिया सीएम का संदेश

Arvind Kejriwal arreste: आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने तिहाड़ जेल में बंद मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश दिया है। संजय सिंह ने कहा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिन्होंने देश और दिल्ली के लोगों के लिए एक बेटे और भाई की तरह काम किया उन्‍होंने तिहाड़ जेल से एक संदेश भेजा है "मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं।"

aap news

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने बताया दिल्ली के तीन बार निर्वाचित सीएम को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जब मुलाकात कराई गई तो दोनों के बीच एक ग्‍लास की दीवार थी इससे साफ है कि प्रधानमंत्री के मन में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नफरत की भावना है।

23 अप्रैल तक केजरीवाल की बढ़ी न्‍यायिक हिरासत

बता दें दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल समेत दिल्‍ली सरकार के कई पूर्व मंत्री समेत अन्‍य लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाला जा चुका है। कोर्ट के आदेश के बाद केजरीवाल फिलहाल न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में बंद हैं। सोमवार दिल्ली की एक अदालत ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल ने की थी अपील

इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसने ईडी द्वारा गिरफ्तारी और उसके बाद उत्पाद शुल्क नीति में उनकी रिमांड के खिलाफ उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को हतोत्साहित करने की 24 घंटे कोशिश की जा रही हैं।

ये अरविंद केजरीवाल हैं, ये अलग मिट्टी के बने हैं

संजय सिंह‍ ने कहा ये अरविंद केजरीवाल हैं, ये अलग मिट्टी के बने हैं। इन्हें जितना तोड़ने की कोशिश करोगे, ये उतनी ही मजबूती से वापस आएंगे। उन्‍होंने बताया कल मीटिंग के दौरान सीएम भगवंत मान भावुक हो गए। यह हम सभी के लिए भावनात्मक मामला है लेकिन यह भाजपा और पीएम मोदी के लिए शर्म की बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+