दिल्ली में कब शुरू होगी महिलाओं को 1 हजार रुपये देने वाली योजना, किसे मिलेगा लाभ? सीएम केजरीवाल ने दिया जवाब
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला दिवस से पहले राजधानी की महिलाओं को महिला दिवस से ठीक पहले बड़ा तोहफा दिया है। केजरीवाल सरकार ने 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' शुरू की है इसमें 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने केजरीवाल सरकार 1 हजार रुपये देगी।

इस योजना का ऐलान दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार का बजट पेश करते हुए सोमवार को किया था।
केजरीवाल सरकार की योजना के ऐलान के बाद दिल्ली की महिलाएं इसके बारे में सर्च कर रही हैं इतना ही नहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को महिलाएं आभार व्यक्त कर रही हैं। इसके अलावा सीएम से पूछ रही हैं कि ये योजना कब से शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी के सवालों का जबाब दिया है।
कब शुरू होगी ये महिला सम्मान योजना?
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया जल्द ही योजना के लिए दिल्ली सरकार रजिस्ट्रेशन भी चालू करेगी। उन्होंने बताया लोकसभा चुनाव के बाद ये योजना शुरू होगी।
मुख्यमंत्री सम्मान योजना का किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि जो महिलाएं सरकारी नौकरी कर रही है या अन्य किसी योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा बाकी दिल्ली की सभी महिलाओं को इस मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत हर महीने 1 हजार रुपये मिलेंगे।
मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा
"कल से मुझे मेरी दिल्ली की माताओं और बहनों के ढेरों फोन आ रहे हैं। खूब आशीर्वाद दे रहीं हैं और पूछ रहीं हैं कि महिला सम्मान योजना में कैसे रजिस्टर करना है। मैं उनसे कहाना चाहता हूं कि आज मैं जो कुछ कर पा रहा हूं , ये केवल आपके आशीर्वाद और प्रार्थनाओं का नतीजा है। मेरे विरोधियों ने तो मुझे कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी पर आपका आशीर्वाद उनके सभी षड्यंत्रों को असफल कर रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा "मैं लगा हुआ हूं, जल्दी इस योजना का रजिस्ट्रेशन भी चालू करेंगे।"
इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा "मैं अपनी बहनों और माताओं से हाथ जोड़कर बिनती है - मैं आपके और आपके परिवार के लिए जो भी अच्छा काम करना चाहता हूं, ये लोग LG और केंद्र सरकार के ज़रिये मुझे रोकते हैं। अगले महीने चुनाव हैं। इस चुनाव में आप सब मुझे आशीर्वाद दें, अपने घर के सभी लोगों से भी कहें। इस चुनाव में मेरे हाथ मज़बूत करें ताकि आपका भाई और बेटा आपकी खूब सेवा कर सके और आपके परिवार का ख़्याल रख सके।"












Click it and Unblock the Notifications