Mukherjee Nagar Fire: दिल्ली के मुखर्जीनगर में कोचिंग सेंटर में आग, तार पकड़कर खिड़कियों से कूदे छात्र
Mukherjee Nagar Fire News: दिल्ली के मुखर्जीनगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई है। रस्सी के सहारे छात्रों को बाहर निकाला जा रहा है। कई छात्रों के अंदर फंसे होने की आशंका है। दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। छात्रों और लोगों के बीच दहशत का माहौल है।
कुछ छात्रों के घायल होने की खबर
कुछ छात्रों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। यह घटना बत्रा सिनेमा के पास ज्ञाना बिल्डिंग के पास हुई है। तीसरी मंजिल से उतरने के दौरान कुछ छात्रों को चोटें आई हैं।

छात्रों के भागने का वीडियो आया सामने (Mukherjee Nagar Fire)
वहीं आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र खिड़की से तार के सहारे नीचे उतरते दिख रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, तीसरी मंजिल में एक बिजली के मीटर में आग लगी थी। हालांकि, आग बड़ी नहीं थी, लेकिन धुंआ उठने के बाद बच्चे डर गए और बिल्डिंग से पीछे के रास्ते से उतरने लगे। मौके पर 11 फायर टेंडर मौजूद आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक कोचिंग सेंटर के लगी आग। रस्सी की मदद से खिड़की से उतर रहे हैं छात्र, मौके पर अफरा-तफरी। भगवान सबको सुरक्षित रखें। pic.twitter.com/O86bh0JjFw
— Shubham shukla (@ShubhamShuklaMP) June 15, 2023
छात्रों को रेस्क्यू किया गया
जानकारी के मुताबिक कुछ छात्र बिल्डिंग में फंसे हुए थे। उन्हें रेसक्यू कर लिया गया है। । फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया, हमें मुखर्जी नगर में एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी। हमने आग बुझाने के लिए 11 गाड़ियां भेजी थी। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने दी घटना की जानकारी
दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जिस इमारत में आज आग लगी, वहां से निकलने के दौरान कुछ छात्रों को चोटें आईं। इमारत में कोई भी व्यक्ति फंसा नहीं है। आग बिल्डिंग के बिजली मीटर में लगी है। बढ़ते धुएं के कारण वहां अफरा तफरी मच गई।












Click it and Unblock the Notifications