क्या Mukherjee Nagar Coaching में लगी आग के पीछे 'लापरवाही'? FIR में चौंकाने वाली बातें
Mukherjee Nagar Coaching में लगी आग के बाद दिल दहलाने वाला मंजर सामने आया। बिल्डिंग में लगी आग के बाद जान बचाने के लिए कूदते बच्चों को देखकर कलेजा मुंह को आ गया। हालांकि, अब इस हादसे के पीछे बिल्डिंग मालिक, कोचिंग संचालकों की लापरवाही सामने आई है।
दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी के एक कोचिंग में आग लगने का मुद्दा नेशनल मीडिया में सुर्खियों में रहा। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है।

अब मुखर्जी नगर अग्निकांड मामले में दिल्ली पुलिस की FIR में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार मुखर्जी नगर की जिस कोचिंग में आग लगी, उस बिल्डिंग में फायर सेफ्टी के पर्याप्त बंदोबस्त नहीं थे।
दिल्ली पुलिस की प्राथमिकी में यह खुलासा हुआ है कि जब इमारत का निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं किए गए थे। इमारत की छत पर टैंक में पानी भी नहीं था।
जंग लग चुके यंत्रों के सहारे जनता की जान
मुखर्जी नगर की इस बिल्डिंग में लापरवाही या जान से खिलवाड़ किस हद तक किया गया, इसकी बानगी आग बुझाने वाले संयंत्रों को देखकर मिली। FIR के अनुसार, भवन में लगे अग्निशमन यंत्र पुराने लग रहे थे और काम करने की स्थिति में नहीं थे।
आग से बचाव के बुनियदी उपकरण नदारद
बच्चों की जान किस हद तक दांव पर लगाई गई इसका एक और अंदाजा इस बात से होता है कि आग जैसे हादसे से बचने के लिए सार्वजनिक जगहों पर लगाए जाने वाले बुनियादी उपरकण भी नदारद थे।
भगवान भरोसे चल रहा था सबकुछ
मसलन जिस बिल्डिंग में आग लगी वहां हादसा होने पर जनता भगवान भरोसे ही थी। भवन में धुएं के संकेतक भी नहीं लगे थे। बिल्डिंग और कोचिंग सेंटर के मालिकों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 336/337/338 /120B/34 के तहत मामला दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications