Muharram Procession: दिल्ली में 2 दिन निकलेगा जुलूस, केरल में आज अवकाश, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
दिल्ली में मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। यहां 16 और 17 जुलाई को मुहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा। इसको लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। प्रशासन की ओर जारी रूट के मुताबिक 16 जुलाई को पहला मुहर्रम जुलूस रात 9 बजे छत्त शाहजाद, कलान महल से शुरू होगा। इसके बाद जुलूस उसी रास्ते से फिर वापस आ जाएगा। वहीं केरल सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

दिल्ली में मुहर्रम जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है। प्रशासन की ओर जारी रूट के मुताबिक 16 जुलाई को मुहर्रम जुलूस रात 9 बजे छत्त शाहजाद, कलान महल से शुरू होगा। यह कमरा बंगश, चितली कबर, बैंगल वालन, मातिया महल, जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार और हौज कजी से गुजरेगा। जिसके बाद जुलूस उसी रास्ते से फिर वापस आ जाएगा। वहीं केरल सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
दिल्ली में क्या है जुलूस का रूट
दिल्ली में एक मुहर्रम जुलूस पुरानी पुलिस चौकी, अशोक बस्ती से शुरू होगा। एजवाइजरी के मुताबिक, ये जुलूस कुतुब रोड, खारी बावली, लाल कुआं, हौज काजी, चावड़ी बाजार और जामा मस्जिद से होकर गुजरेगा और उसी रास्ते से वापस भी आएगा। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि निज़ामुद्दीन, ओखला और महरौली से ताजिया सीधे कर्बला जाएंगे। जबकि एक और जूलूस रात करीब 9 बजे, छत्ता शहजाद, कलान महल से एक जुलूस शुरू होगा, और कमरा बंगश, चितली क़बर, चूड़ी वालान, मटिया महल, जामा मस्जिद, चावड़ी बाज़ार और हौज़ काजी से होकर गुजरेगा। फिर जुलूस उसी रास्ते से वापस भी आएगा।
केरल में सार्वजनिक अवकाश
केरल में प्रदेश सरकार ने इस्लामिक कैलेंडर के पहले महीने मुहर्रम के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। एक बयान में कहा गया कि स्कूल और सरकारी कार्यालय मंगलवार को बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications