आप सांसद संजय सिंह बोले- ईमानदारी से वोट दो तो ईमानदार सरकार मिलेगी
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह अरुणाचल प्रदेश में आप के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने मुख्मयंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार में दिल्ली में किए गए कार्यों की जमकर प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से ईमानादारी से वोट देकर ईमानदार सरकार को चुनने का आह्वान किया।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा जो चुनाव में करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद एमएलए और एमपी बनेगा तो रामायण का श्लोक तो नहीं पढ़ेगा, ना ही कुरान के आयत तो नहीं पढ़ेगा या बाइबिल का पाठ तो नहीं पढ़ेगा वो तो चुनाव जीतने के बाद करप्शन करेगा और जितना उसने चुनाव में खर्च किया है, उसका दस गुना निकालने का काम करेगा।
वहीं आम आदमी पार्टी क्या कहती है और केजरीवाल क्या कहते हैं? वो कहते हैं कि हमारी सरकार ईमानदारी से काम करेगी लेकिन उसके लिए शर्त ये है कि आपको ईमानदारी से हमें वोट करना होगा।
संजय सिंह ने कहा ईमानदारी के नाम पर वोट दोगे तो ईमानदारी से काम करूंगा अगर भ्रष्टाचार के नाम पर वोट दोगे तो भ्रष्टाचार के नाम पर काम होगा। ईमानदारी के नाम पर दिल्ली की जनता ने वोट देकर केजरीवाल सरकार को चुना और केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के अंदर वो करिश्मा कर दिखाया जो अब तक कोई भी मुख्यमंत्री नहीं कर सका। केजरीवाल ने दिल्ली में हर गरीब के घर को फ्री बिजल से रोशन किया।
संजय सिंह ने कहा आवश्यकता से अधिक बिजली उत्पादन करने वाले राज्य अरुणाचल प्रदेश में 9.50 रू प्रति यूनिट बिजली है, जबकि बिजली का उत्पादन नही करने वाले राज्य दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फ्री बिजली दे रहे हैं। ये केजरीवाल का कमाल है।
ईमानदारी से वोट दो ईमानदार सरकार चुनो।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) September 30, 2023
जो विधायक चुनाव में करोड़ों खर्च करेगा जीतने के बाद रामायण का श्लोक नही पढ़ेगा।
आवश्यकता से अधिक बिजली उत्पादन करने वाले राज्य अरुणाचल प्रदेश में 9.50 रू प्रति यूनिट बिजली।
जबकि बिजली का उत्पादन नही करने वाले राज्य दिल्ली में @ArvindKejriwal… pic.twitter.com/CLxt5FKOFh












Click it and Unblock the Notifications