दिल्ली में 6 बड़े अस्पतालों में 750 डॉक्टर और सैकड़ों नर्स कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली, 09 जनवरी। कोरोना संक्रमण के मामले देश में काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। अहम बात यह है कि इस बात कई राज्यों में डॉक्टर कोरोना संक्रमण की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो तकरीबन 750 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली के 6 सबसे बड़े अस्पतालों की बात करें तो 750 से अधिक डॉक्टर और सैकड़ों नर्स कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं। अधिकतर लोगों को कोरोना के हल्के लक्षण हैं और इन लोगों ने खुद को घर में ही आइसोलेट किया है। सबसे ज्यादा एम्स के डॉक्टर और नर्स कोरोना से प्रभावित हुए ङैं। तकरीबन 350 एम्स के डॉक्टर इस समय आइसोलेशन में हैं। ये सभी रेजिडेंट डॉक्टर हैं।

corona

Recommended Video

    Coronavirus: डॉक्टर्स भी कोरोना की चपेट में, क्या स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर ? | वनइंडिया हिंदी

    अस्पताल के सूत्र के अनुसार 100 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी एम्स में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमित लोगों को क्वारेंटीन किया गया है। वहीं लोक नायक अस्पताल जोकि दिल्ली सरकार के अंतर्गत आता है, उसे ओमिक्रॉन के लिए मुख्य रूप से तैयार किया गया है। यहां भी 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर भी यहां आइसोलेशन में हैं। अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया कि अनेस्थिसिया डिपार्टमेंट में 2-3 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हैं। ये लोग कोरोना के मरीजों की देखरेख में लगे थे। जो डॉक्टर और नर्स कोरोना संक्रमित हुए हैं उसमे से एक तिहाई लोगो कोरोना संक्रमित हैं, जिसकी वजह से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होती हैं।

    एक अन्य अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया कि कई लोगो कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आ रहे हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जो डायरेक्टर ऑफिस में कार्यरत हैं वो भी कोरोना संक्रमित हैं। लेकिन लोगों को डरने की जरूरत नही है, बीमारी इस बार पिछली बार की तरह गंभीर नहीं है। हमने मेडिकल सेवाओं को, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी सपोर्ट को और बेहतर किया है, जिससे कि मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जा सके।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+