दिल्ली में और तेज हुई कोरोना की रफ्तार, आज दर्ज हो सकते हैं 14000 नए केस

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं।

नई दिल्ली, 6 जनवरी: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस जमकर कहर मचा रहा है और नए मामले काफी तेज स्पीड से आगे बढ़ रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को बताया कि राजधानी में आज कोरोना वायरस के करीब 14 हजार नए केस रिकॉर्ड हो सकते हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 14 फीसदी तक जा सकता है। सत्येंद्र जैन ने बताया कि राहत की बात यह है कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से दिल्ली में अभी तक एक भी जान नहीं गई है।

Recommended Video

      Covid-19 India Update: Corona Case में उछाल के बाद Delhi government का बड़ा कदम | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus

      वहीं, दिल्ली में कंपलीट लॉकडाउन लगाने के सवाल पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि फिलहाल हमें नहीं लगता कि राजधानी में लॉकडाउन लगाने की जरूरत है। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए हाल ही में केजरीवाल सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लागू किया है। इससे अलावा कुछ दिन पहले ही नाइट कर्फ्यू और येलो अलर्ट के तहत दिल्ली में प्रतिबंध भी बढ़ाए गए थे। दिल्ली में फिलहाल कोरोना वायरस की स्थिति गंभीर है और खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी संक्रमित हो गए हैं। सीएम केजरीवाल अभी होम आइसोलेशन में ही अपना इलाज करा रहे हैं।

      दिल्ली में अब तक 300 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
      इससे एक दिन पहले बुधवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 10665 नए मरीज मिले थे, जबकि 8 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा बुधवार को दिल्ली में कोरोना वायरस का पॉजिटिविटी रेट 11.88 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। चिंता की एक बड़ी बात यह भी है कि दिल्ली में कोरोना वायरस की वजह से फ्रंटलाइन वर्कर्स भी बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों के दौरान ही राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के 90 स्वास्थ्यकर्मियों सहित दिल्ली में 300 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+