Salary Hike: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों की सैलरी को बढ़ाने का ऐलान

दिल्ली सरकार ने प्रदेश में काम करने वाले वर्कर्स की न्यूनतम सैलरी को बढ़ाने का फैसला लिया है। सैलरी में बढ़ोत्तरी का यह आदेश 1 अप्रैल से प्रदेशभर में लागू होगा।

arvind kejriwal

Salary Hike: दिल्ली में काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों को दिल्ली सरकार ने बड़ी राहत दी है। महंगाई की मार झेल रहे इन लोगों की मासिक सैलरी बढ़ाने का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार ने स्किल्ड, सेमी स्किल्ड और स्किल्ड कर्मचारियों की मासिक सैलरी को बढ़ाने का ऐलान किया है।

सरकार के आदेश का फैसला सुपरवाईजर क्लास और क्लर्क वर्ग को भी मिलेगा। केजरीवाल सरकार ने मैट्रिक पास, बिना मैट्रिक पास, ग्रैजुए कर्मचारियों की भी न्यूनतम मासिक सैलरी बढ़ाने का फैसला लिया है। यह आदेश 1 अप्रैल 2023 से लागू होगा।

श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने निर्देश दिया है कि सभी कर्मचारियों और वर्कर्स को बढ़ी हुई सैलरी दी जाए। नई दरों के अनुसार अब स्किल्ड वर्कर्स की सैलरी 20357 से बढ़ाकर 20903 रुपए कर दिया गया है। यानि 546 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है।

सेमी स्किल्ड वर्कर्स की सैलरी को बढ़ाकर 18499 रुपए से 18993 रुपए कर दिया गया है। यानि 494 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं अनस्किल्ड कर्मचारियों की सैलरी को 16792 रुपए से बढ़ाकर 17234 रुपए कर दिया गया है। यानि अब अनस्किल्ड लेबर को हर महीने 442 रुपए अधिक मिलेंगे।

सरकार के ऐलान के बाद बिना मैट्रिक पास कर्मचारियों की सैलरी 18499 रुपए से बढ़ाकर 18993 रुपए कर दी गई है, यानि इनकी सैलरी में 494 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं मैट्रिक पास कर्मचारियों और ग्रैजुएट कर्मचारियों की सैलरी 20357 से बढ़कर 20903 रुपए कर दी गई है। यानि 546 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है।

ग्रैजुएट कर्मचारी और जिनकी शिक्षा अधिक उनकी सैलरी को 22146 रुपए से बढ़ाकर 22744 रुपए कर दिया गया है। इनकी सैलरी में 598 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है।

मंत्री ने कहा कि दिल्ली में किसी भी दूसरे राज्य की तुलना में मजदूरों की सैलरी सबसे अधिक है। केजरीवाल सरकार लगातार वर्कर्स का डीए बढ़ाती है। हर 6 महीनें में दिल्ली के कर्मचारियों को यह राहत दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+