Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र आज से, इन 31 विधेयकों पर विचार किए जाने की संभावना

Monsoon Session: 20 जुलाई से शुरू होने वाला मॉनसून सत्र 11 अगस्त तक चलेगा। सत्र में कई अहम मसलों पर विचार-विमर्श होगा। दोनों सदनों की कुल 17 बैठक प्रस्तावित हैं।

Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। 11 अगस्‍त तक चलने वाले इस सत्र में सरकार की ओर से 31 अहम बिलो पर विचार किए जाने की संभावना है। खास बात यह है कि इसमें दिल्ली से जुड़ा अध्यादेश भी शामिल है।

संसद के दोनों सदनों की कुल 17 बैठक प्रस्तावित हैं। यह मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलेगा। इसमें सत्र में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। सूत्रों की मानें तो सत्र में महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने हैं। 21 नए विधेयक होंगे पेश...

Monsoon Session

इस मानसून सत्र में करीब 21 नए विधेयकों को पेश व पारित किए जाएंगे। इसमें दिल्ली सरकार संशोधन विधेयक 2023 भी शामिल है। इससे संबंधित अध्यादेश की जगह के लिए पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि मानसून सत्र इस बार हंगामेदार हो सकता है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच गरमा-गर्मी नजर आ सकती है।

ये हैं 31 विधेयक

  • दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 (अध्यादेश का स्थान लें)
  • सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2019
  • डीएनए प्रौद्योगिकी (उपयोग और अनुप्रयोग) विनियमन विधेयक, 2019
  • दवा बिल, 2021
  • जैविक विविधता (संशोधन) विधेयक, 2022
  • बहु राज्य सहकारी समितियां (संशोधन) विधेयक, 2022
  • निरसन और (संशोधन) विधेयक, 2022
  • जन विश्वास (प्रावधान में संशोधन) विधेयक, 2023
  • वन (संरक्षण) (संशोधन) विधेयक, 2023
  • संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2022 (हिमाचल प्रदेश राज्य के संबंध में)
  • संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक, 2022 (छत्तीसगढ़ राज्य के संबंध में)
  • डाक सेवा विधेयक, 2023
  • राष्ट्रीय सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक, 2023
  • प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल और अवशेष (संशोधन) विधेयक, 2023
  • डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2023
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और बैंक विधेयक, 2023
  • कर विधेयक, 2023 का अनंतिम संग्रह
  • राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक, 2023
  • राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग विधेयक, 2023
  • औषधि, चिकित्सा उपकरण और सौंदर्य प्रसाधन विधेयक, 2023
  • जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक 2023,
  • जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023,
  • सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक 2023,
  • प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक, 2023
  • अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2023,
  • खान और खनिज (विकास और पुनर्भरण) (संशोधन) विधेयक 2023,
  • रेलवे (संशोधन) विधेयक 2023,
  • राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक, 2023
  • संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023
  • संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023
  • संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जनजाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+