Monsoon Updates: 12 दिन पहले दिल्ली पहुंच सकती है 'मानसून एक्सप्रेस', IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली , 13 जूनमानसून की बारिश के कारण इस वक्त मुंबई बेहाल है तो वहीं दिल्ली का मौसम आम आदमी की तरह वैज्ञानिकों के लिए भी पहेली बना हुआ है तो वहीं इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों में मानसून राजधानी में दस्तक दे सकता है और अगर ऐसा हुआ तो 13 साल बाद ऐसा होगा कि दिल्ली में मानसून वक्त से पहले पहुंचेगा। आपको बता दें कि साल 2008 में मानसून ने दिल्ली में दस्तक 15 जून को दी थी। आम तौर पर ये जून के अंतिम हफ्ते में दिल्ली पहुंचता है लेकिन इस बार ये दिल्ली को जल्दी भिगोने की फिराक में हैं।

अगले 48 घंटों में दिल्ली पहुंच सकता है 'मानसून एक्सप्रेस'

अगले 48 घंटों में दिल्ली पहुंच सकता है 'मानसून एक्सप्रेस'

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस वक्त दिल्ली में मानसून के आने की अनुकूल परिस्थितियां है इसलिए अनुमान है कि ये 48 घंटे या उससे पहले ही दिल्ली पहुंच जाए और अगर ऐसा हुआ तो 16 जून तक मानसून पूरे देश में पहुंच जाएगा और इस वजह से देश के लगभग सभी राज्यों में झमाझम बारिश होगी। बता दें कि पिछले साल मानसून 29 जून को दिल्ली पहुंचा था।

मासिक रिपोर्ट रहा बहुत ठंडा

मासिक रिपोर्ट रहा बहुत ठंडा

इससे पहले आईएमडी ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा था कि इस साल का मई महीना सर्वाधिक बारिश के मामले में पिछले 121 साल में दूसरे नंबर पर रहा है, इसी वजह से मई के महीने में दिल्ली ठंडी ही रही है।

तापमान 34.18 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के मुताबिक मई महीने में देश में औसत अधिकतम तापमान 34.18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 1901 के बाद चौथा सबसे कम तापमान है।

 साइक्लोन ने बदला मौसम का मिजाज

साइक्लोन ने बदला मौसम का मिजाज

मौसम के बदले मिजाज का कारण देश में बैक टू बैक आए दो चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ हैं। बता दें कि पिछले महीने देश में दो साइक्लोन 'तौकते' और 'यास' आए थे, जिसने देश में भयंकर तबाही मचाई थी।

Recommended Video

    Weather Update: Mumbai-Bihar में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया Alert | वनइंडिया हिंदी
    मानसून के कारण यहां बरसेंगे बादल

    मानसून के कारण यहां बरसेंगे बादल

    मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2-3 दिनों में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में ऑरेज अलर्ट जारी है। इससे पहले मौसम विभाग ने 13 राज्यों में 'येलो अलर्ट' जारी किया था। मुंबई में कल पूरी रात भारी बारिश हुई है, जिसकी वजह से कई जगहों पर जलजमाव हो गया है और लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है, आज भी यहां Orange Alert जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+