दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून का कहर, 14 लोगों की मौत, 8 प्रदेशों में बारिश का अलर्ट

मानसून के चलते कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत तीन पहाड़ी हिस्सों में भारी बरिश का अलर्ट जारी किया है।

Weather Update: भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय होने के साथ तेज बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ रहा है। अगले दो दिन और अधिक भारी हो सकते हैं। आईएमडी ने इसको लेकर चेतावनी भी जारी की है। रविवार आईएमडी की ओर जारी अपडेट में कहा गया कि 8 राज्यों के कई हिस्सों भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं एक दिन पहले दिल्ली में तेज बारिश के बीच ईस्ट ऑफ कैलाश के गढ़ी झरिया मारिया में दिल्ली सरकार के एक स्कूल की चारदीवारी गिर गई।

शनिवार को बारिश को लेकर आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबकि अगले दो दिनों में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।

Weather Update

मौसम विभाग ने कहा, "अगले 2 दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। जबकि पंजाब, हरियाणा, यूपी और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश होगी।" दिल्ली में आईएमडी के रीजनल हेड चरण सिंह ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, यूपी और पूर्वी राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि दिल्ली में अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

तेज बारिश में कुछ घरों और निर्माणाधीन इमारतों के भी गिरने की खबर है। उन्होंने कहा, "हमें कुल 15 कॉल प्राप्त हुईं, जो एक दिन में सबसे अधिक हैं। भारी बारिश हो रही थी और इसलिए कुछ पुराने घर या निर्माणाधीन इमारतें ढह गईं। ये अप्रत्याशित था। आईएमडी ने कहा कि अब तक कंट्रोल रूम में करीब 15 कॉल आई। तेज बारिश में जलभराव के बीच कई मकान गिरने की घटना सामने आई।

40 सालों के बाद दिल्ली में 24 घंटे में इतनी बारिश
दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में 153 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन भी इतनी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग की मुताबिक उत्तर भारत में भारी वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और मॉनसूनी हवाएं हैं। आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने रविवार सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में 153 मिमी बारिश दर्ज की, जो 25 जुलाई 1982 को 24 घंटे की 169.9 मिमी बारिश के बाद से सबसे अधिक है। शहर में 10 जुलाई 2003 को 133.4 मिमी, 28 जुलाई 2009 को 126 मिमी और 8 जुलाई 1993 को 125.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। 21 जुलाई 1958 को अब तक की सर्वाधिक 266.2 मिमी बारिश हुई। दिल्ली में आठ इंच बहुत अधिक बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण पार्क, अंडरपास, बाजार और यहां तक कि अस्पताल परिसर भी जलमग्न हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+