कूड़े के पहाड़ों पर सीसीटीवी कैमरे से बढ़ाई जाएगी निगरानी, जानें दिल्‍ली सरकार ने क्‍यों लिया ये निर्णय

Delhi Landfill Site: दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सराकार और एमसीडी ने दिल्‍ली में कूड़े के पहाड़ों में आए दिन लगने वाली आग पर चौबीस घंटे निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्‍या बढ़ाने का निर्णय लिया।

दिल्‍ली सरकार ने दिल्‍ली की लैंडिफिल साइटों के चारों ओर सीसीटीवी कैमरों में बाड़बंदी करने का आदेश जारी किया है।

Landfill Site

बता दें गर्मी के बढ़ते ही 22 अप्रैल को गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भयानक आग लग गई थी। देखते ही देखते 3000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में आग की लपटें फैल गई थी। लैंडफिल साइट में लगी आग से उठे धुएं से पूर्वी दिल्ली के बड़े हिस्से के साथ-साथ नोएडा-गाजियाबाद तक लोगों को सांस लेने में समस्या पैदा हो गई थी। जिसके बाद दिल्‍ली सरकार ने सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ताकि आग लगते ही उस पर काबू पाया जा सके।

हालांकि पहले ही लैं‍डफिउ साइटों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए जिनमें ओखला लैंडफिल साइट पर 32, गाजीपुर लैंडफिल साइट पर 31 और भलस्वा लैंडफिल साइट पर 31 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। एसएलएफ साइटों को माचिस, लाइटर मुक्त और धूम्रपान निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है।

बता दें कूड़े के अपघटन के कारण दिल्‍ली की तमाम लैंडफिल साइटों से बड़ी मात्रा में मीथेन गैस निकलती है। निकलने वाली मीथेन गैस अत्यधिक ज्वलनशील होती है, जिससे आग लग जाती है। आग बुझाने के बावजूद कूड़े में दबी रहती है और मीथेन गैस मौजूद होने के कारण बार-बार धधकने लगती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+