मंत्री गोपाल राय का आरोप, BJP शासित राज्यों से आए पटाखों ने दिल्ली में बढ़ाया प्रदूषण
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिवाली की रात राष्ट्रीय राजधानी में जलाए गए पटाखे भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लाए गए थे।
गोपाल राय ने दावा किया कि यूपी और हरियाणा की पुलिस ने दिल्ली में पटाखों को ले जाने की अनुमति दी। उन्होंने इसके पीछे राज्यों की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकारों को भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, दिल्ली में पटाखों के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध है। पटाखे यूपी और हरियाणा से दिल्ली लाए गए थे। दिल्ली, हरियाणा और यूपी की पुलिस भाजपा के नियंत्रण में है और कोई भी आम आदमी आसानी से इसकी आपूर्ति नहीं कर सकता है। इन तीन पुलिस बलों की निगरानी के बीच पटाखे चलाए गए। कुछ विशिष्ट लोगों ने ऐसा किया है।
गोपाल राय ने कहा कि मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने पटाखे नहीं जलाए, लेकिन बीजेपी नेताओं ने लोगों को पटाखे जलाने के लिए उकसाया।
पर्यावरण मंत्री ने यह भी घोषणा की कि जीआरएपी IV नियमों के तहत प्रदूषण रोधी उपाय सीएक्यूएम (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) के अगले आदेश तक दिल्ली में लागू रहेंगे। इसके तहत बीएस-III पेट्रोल वाहनों और बीएस-IV डीजल वाहनों पर प्रतिबंध बरकरार रहेगा। सभी ट्रक, जो आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले और आवश्यक सेवाओं और सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों से जुड़े हैं, को छोड़कर, दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यह घोषणा राय द्वारा दिल्ली सचिवालय में प्रदूषण समीक्षा बैठक के बाद की गई। इससे पहले आज, राय ने कहा था कि पटाखों के कारण रविवार शाम को शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। मंत्री ने प्रदूषण के स्तर में वृद्धि को समझाते हुए कहा कि, पिछले तीन दिनों में प्रदूषण स्तर (वायु गुणवत्ता सूचकांक या AQI) 215 से नीचे था, लेकिन पटाखों के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। यह सामने आया है कि बहुत से लोग पटाखों के इस्तेमाल से बचे हैं लेकिन कुछ स्थानों पर बड़े पैमाने पर पटाखे फोड़े गए।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा रविवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI शाम 4 बजे 218 दर्ज किया गया और रात 8 बजे के बाद बढ़ना शुरू हो गया। रात 10 बजे तक यह 230, आधी रात को 240, रात 2 बजे 244, सुबह 4 बजे 250, सुबह 6 बजे 266, सुबह 8 बजे 283 तक पहुंच गया। सोमवार सुबह 10 बजे तक 301 पर पहुंच गया। पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक बना । जिसकी वजह पटाखे होते हैं।
पिछले साल, दिल्ली में दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को औसत AQI 302 (बहुत खराब) दर्ज किया गया था। जो पिछले सात वर्षों में त्योहार के बाद दिल्ली का सबसे कम AQI था।












Click it and Unblock the Notifications