'दिल्ली में किस वजह से बढ़ रहे बिजली के दाम?' केजरीवाल की मंत्री आतिशी ने केंद्र को घेरा
राजधानी दिल्ली में बिजली महंगी हो गई है। दिल्ली में बिजली नियामक ने वितरण कंपनियों को बिजली दरें बढ़ाने की अनुमति दे दी है। हालांकि दिल्ली सरकार का कहना है कि इससे उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
दरअसल, कंपनियों ने बिजली दरों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर याचिका दायर करने के बाद यह कदम उठाया गया है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर जमकर घेरा है।

मीडिया से बात करते हुए मंत्री आतिशी ने कहा, "केंद्र सरकार के कुप्रबंधन और कोयला ब्लॉकों की बढ़ती दरों के कारण ही दिल्ली में बिजली दरें बढ़ रही हैं। भारत में कोयला खदानों की कोई कमी नहीं है फिर कोयले की कीमत क्यों बढ़ रही है? बिजली उत्पादक कंपनियां ऊंची दरों पर कोयला खरीदने को क्यों मजबूर हैं?"
इसी के साथ उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि दिल्ली में जिन-जिन लोगों का जीरो बिल आता है, उनका बिल जीरो आता रहेगा। मंत्री आतिशी ने कहा," दिल्ली में जिन लोगों का बिजली बिल जीरो आता है उनका बिल जीरो ही आता रहेगा। चाहे यह सरचार्ज बढ़े या फिर घटे। यह उनकी सब्सिडी में शामिल है।
उन्होंने आगे कहा कि आज दिल्ली जैसी जगह भी बिजली के दाम बढ़ रहे है तो यह सिर्फ केंद्र सरकार की वदह से बढ़ रहा है। पीपीएसी यानी पावर पर्चेज एंग्रीमेंट कॉस्ट, जो 10 साल के लिए फिक्स होती है। लेकिन चाहे डीईआरसी हो या फिर कोई भी रेगुलेटरी कमेटी हो वो हर कुछ महीने बाद इस पावर पर्चेज के दामों का असेस्ट करती है और बिजली कंपनियों को उस हिसाब से तीन महीने के लिए दाम घटाने या बढ़ाने की एलाऊ करती है।
उन्होंने कहा कि इसलिए आज अगर बिजली के दाम बढ़ रहे हैं तो सिर्फ और सिर्फ केंद्र सरकार के खराब प्रबंधन की वजह से बढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications