'दिल्ली में बरकरार रहेगी 'G20' जैसी चमक-दमक, एजेंसी से कराएंगे देखभाल', आतिशी मार्लेना ने दिया भरोसा

Atishi Marlena: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेन ने मंगलवार 12 सिंतबर को साकेत का दौरा किया। इस दौरान आतिशी ने सड़कों और फुटपाथों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद आतिशी ने कहा कि दिल्ली को जी-20 की तर्ज पर और सुंदर बनाया जाएगा।

मंत्री आतिशी मार्लेन ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निर्देश है कि जैसे जी 20 के लिए हमने दिल्ली के कुछ हिस्सों को सुंदर बनाया और चमकाया वैसा ही हम पूरी दिल्ली में करेंगे।

Atishi Marlen

अपने साकेत दौरे के दौरान आतिशी ने कहा कि यहां कुछ हिस्सों में सड़क ठीक हैं तो कुछ हिस्सों में सड़क टूटी हुई है। कहीं पर पौधे हैं कहीं नहीं हैं। ऐसा हाल पूरी दिल्ली में है। अब हम पूरी दिल्ली को जी 20 की तर्ज पर चमकाएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले 6-8 महीने से सिर्फ जी 20 के इलाकों में ही काम हो रहा था अब वैसा ही काम पूरी दिल्ली में होगा। आतिशी ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने निर्देश दिया है कि पूरे शहर को G20 के समय की तरह सुंदर बनाया जाए।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आतिशी ने कहा कि हम फव्वारों और मूर्तियों सहित PWD की संपत्ति की देखभाल के लिए एक मेंटेनेंस एजेंसी को नियुक् किया जाएगा। साथ ही, इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि वहां पर कोई तोड़फोड़ ना हो। फुव्वारें चलते रहे और वहां पर पानी की व्यवस्था बनी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+