फीडबैक यूनिट मामले में CBI मनीष सिसोदिया के खिलाफ करेगी जांच, MHA ने दी मंजूरी
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ फीडबैक यूनिट मामले में केस दर्ज करके जांच करने की सीबीआई को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनुमति दे दी है। फीडबैक यूनिट विजिलेंस विभाग के अंतर्गत आता है

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किल बढ़ गई ङै। गृह मंत्रालय ने फीडबैक यूनिट केस में मनीष सिसोदिया के खिलाफ केस चलाने के मंजूरी दे दी है। बता दें कि सीबीआई ने इस मामले में मनीष सिसोदिया पर केस चलाने के लिए गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी थी, जिसे गृह मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। फीडबैक यूनिट के जरिए मनीष सिसोदिया पर जासूसी करने का आरोप लगा है। इसी मामले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ केस दर्ज करके सीबीआई ने जांच करने की अनुमति मांगी थी।
गृह मंत्रालय की अनुमति मिलने के बाद अब सीबीआई मनीष सिसोदिया के खिलाफ केस दर्ज करेक उनके खिलाफ केस चलाएगी। मनीष सिसोदिया के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी कानून के तहत केस चलाया जाएगा। आपको बता दें कि विजिलेंस विभाग मनीष सिसोदिया के अंतर्गत आता है। इस विभाग के अंदर ही 2015 में फीडबैक यूनिट का गठन किया गया था। इसी यूनिट पर जासूसी का आरोप लगा है, जिसके चलते मनीष सिसोदिया घेरे में आ गए थे। अब इस पूरे मामले में सीबीआई जांच करेगी।












Click it and Unblock the Notifications