मेट्रो ट्रैक पर गिरा मेडिकल सप्लाई ले जा रहा ड्रोन, 1 घंटे बाद फिर से शुरू हुई मजेंटा लाइन
शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन मेट्रो ट्रैक पर मेडिकल सप्लाई ले जा रहा एक ड्रोन गिर गया, जिसके वजह से एक घंटे तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित हो गई थी।

Delhi Metro: मेडिकल सप्लाई ले जा रहा एक ड्रोन दिल्ली के जसोला विहार के पास मेट्रो ट्रैक पर गिर गया। ड्रोन के मेट्रो ट्रैक पर गिरने के कारण शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन के बीच करीब एक घंटे तक मेट्रो सेवाएं बाधित हो गई, जो अब फिर से शुरू हो गई है। इस बात की जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने ट्वीट कर दी। दोनों मेट्रो स्टेशनओं के बीच रेल सेवा बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
न्यूज़ एसेंजी एएनआई के मुताबिक, रविवार 25 दिसंबर को मजेंटा लाइन पर जसोला विहार शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन मेट्रो के बीच परिचानल प्रभावित हो गया था। इस बारे में DMRC ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा था कि, 'सुरक्षा कारणों से जसोला विहार शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन के बीच मैजेंटा लाइन अपडेट सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो सामान्य तरीके से चल रही है। फिलहाल आगे के लिए अपडेट का इंतजार है।'
ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन, शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन के बीच मजेंटा लाइन मेट्रो के प्रभावित होने से कई जगह यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बॉटनिकल गार्डन पर ब्लू लाइन के यात्री भी परेशान है। नोएडा सेक्टर-18 पर यात्रियों की काफी भीड़ जमा हो गई। वहीं, अब दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि जसोला विहार, शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन तक प्रभावित हुई मेट्रो सेवा फिर से शुरू हो गई है।
Recommended Video

दिल्ली पुलिस ने बताया कि, 'करीब एक घंटे पहले मेडिकल सप्लाई ले जा रहा एक ड्रोन दिल्ली के जसोला विहार के पास मेट्रो ट्रैक पर गिर गया था। इसके कारण जसोला विहार, शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन तक मेट्रो सेवा बाधित हुई थी। मेट्रो टैक पर से ड्रोन को हटा दिया है और अब मेट्रो सेवा फिर से इस रुट पर बहाल हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications