दिल्ली में प्रदूषण से निपटने को लेकर LG, CM और पर्यावरण मंत्री की मीटिंग, कृत्रिम बारिश पर भी हुई चर्चा
New Delhi: दिल्ली में दीवाली से पहले ही हवा जहरीली होने लगी है। दिल्ली सरकार प्रदूषण ने से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की बैठक बुलाई। एलजी के साथ बैठक में मुख्यमंत्री आतिशी और पर्यावरण मंत्री
गोपाल राय भी मौजूद रहे। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं उसपर रिपोर्ट मांगी गई।
1) बैठक खत्म होने के बाद प्रेस से बात करते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी देते हुए बताया कि GRAP 2 लागू हो गया है, लेकिन इसके इंप्लीमेंटेशन के लिए वर्क फोर्स की कमी है इसलिए सिविल डिफेंस वॉलंटियर को जगह-जगह डिप्लॉय करने को लेकर बैठक में निर्णय लिया गया है। सिविल डिफेंस के वॉलंटियर डस्ट कंट्रोल और व्हीकल कंट्रोल करने के लिए लगाए जाएंगे।

2) इसके साथ ही अन्य राज्यों से आने वाली डीजल संचालित गाड़ियों को कंट्रोल करने और ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को लगाया जाएगा।
3) साथ ही केंद्र और दिल्ली सरकार के कार्यालय में Office Timing में बदलाव को लेकर भी चर्चा हुई। जिससे एक साथ गाड़ियों के निकलने पर रोक लगेगी और न ट्रैफिक की समस्या होगी और Pollution भी कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
4) आपातकाल परिस्थिति में कृत्रिम बारिश कराने पर भी चर्चा की गई है।
मंत्री गोपाल राय ने आगे कहा कि उपराज्यपाल के साथ सभी विषयों पर सिलसिलेवार तरीके से चर्चा हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र से सभी मुद्दों पर बात करेंगे। प्रदूषण के खिलाफ युद्ध का आगाज हो चुका है जिसमें सभी को मिलकर काम करना है। आप लोगों को भी साथ देना होगा।
बता दें कि दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण की वजब से GRAP चालू हो चुका है। ग्रेप-2 मंगलवार सुबह 8 बजे से लागू कर दिया गया था। इसके तहत डीजल जनरेटर पर रोक लगाने समेत कई कदम उठाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications