दिल्ली में विकास कार्यो में तेजी लाने के लिए सरकार के मंत्रियों ने विधायकों की साथ की बैठक
दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार राजधानी की जनता से जुड़ी समस्याओं का निवारण करने में जुटी हुई है। वहीं शनिवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों के साथ दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने बैठक की।
इस बैठक में विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ जनता से जुड़ी समस्याओं का पता लगाकर उनका तुरंत निवारण करने का आदेश दिया गया।

आम आदमी पार्टी की विधायकों के साथ ये बैठक दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज की। जिसमें उन्हें अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने और मुद्दों को संबोधित करने पर ध्यान देने का निर्देश दिया।
दिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जो वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है उनके निर्देशन में दोनों मंत्रियों ने विधायकों से मिलना शुरू कर दिया है और अपने विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की है।
आप ने बताया सरकार विधायकों से विस्तृत जानकारी इकट्ठा कर रही है और इस इनपुट के आधार पर विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
दिल्ली के विधायकों द्वारा उठाए गए अधिकांश मुद्दे जल आपूर्ति, सीवर सफाई, सड़क और सड़क निर्माण, मानसून की तैयारी और निवासियों के लिए स्थानीय सुविधाओं से संबंधित थे।
शहरी विकास मंत्री भारद्वाज ने कहा कि विधायकों की उनके निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों की मांग को विधिवत स्वीकार किया जाएगा और संबंधित विभागों को तुरंत काम शुरू करने का निर्देश दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications