मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मीट कारोबारी मोइन कुरैशी को मिली बेल
नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मीट कारोबारी मोइन कुरैशी को मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय के जवाब के बाद जमानत दे दी। स्पेशल जज अरुण भारद्वाज ने आज कुरैशी को दो लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर राहत दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस माह की शुरुआत में कुरैशी को जमानत देने का यह कहते हुए विरोध किया था कि वह छूटने के बाद चल रही जांच को प्रभावित कर सकता है। इसके बाद कोर्ट ने जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

कुरैशी की पुलिस हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद जेल भेज दिया गया था। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि कुरैशी हवाला लेनदेन में भी शामिल रहे हैं। निदेशालय के मुताबिक कुरैशी को यहां 25 अगस्त की रात धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले, पुलिस ने आरोप लगाया था कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी द्वारा कुरैशी के खिलाफ उन्हें हिरासत में लेने के लिए जारी लुकआउट सर्कुलर पर 16 नवंबर तक रोक लगा दी थी और उन्हें 22 नवंबर को ईडी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था।












Click it and Unblock the Notifications