AAP ने MCD स्थायी समिति के चुनाव को असंवैधानिक बताया, दिलीप पांडे ने कहा- ये भाजपा का षड्यंत्र है
MCD Standing Committee Election: AAP ने MCD स्थायी समिति के छठें सदस्य के चुनाव को अवैध, असंवैधानिक और भाजपा का षड्यंत्र करार दिया। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए आप विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि BJP के कई नेता, BJP के कई पूर्व पार्षद और MCD अधिकारी तक मानते हैं कि MCD की स्टैंडिंग कमेटी की एक Seat के चुनाव के लिए ही धांधली हो रही है, जो आजतक नहीं देखी।
आप विधायक ने कहा, 15 साल तक BJP की सरकार MCD में रही, BJP ने कूड़ा, गंदगी तो नियंत्रित नहीं की लेकिन अपनी इनकम जरूर नियंत्रित की है। अगर BJP पार्षदों और पूर्व पार्षदों की संपत्ति का स्वतंत्र Audit किया जाये तो BJP के सभी नेता जेल में होंगे।

दिलिप पांडे ने आगे कहा, दिल्ली की जनता ने BJP के चेहरे पर कालिख पोत कर पहली बार MCD में Aam Aadmi Party का मेयर बनाया। लेकिन 15 साल तक MCD के ख़ज़ाने को लूटने वाली BJP ने MCD के प्रति वही रवैया अपना लिया जो दिल्ली सरकार के प्रति है। MCD को कब्जाने के लिए AAP के कई पार्षदों को तोड़ना चाहा लेकिन कामयाब नहीं हुए तो अब DMC Act का उल्लंघन करके स्टैंडिंग कमिटी के चुनाव में धांधली कर BJP MCD को वापस अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा, DMC Act का कोई भी सेक्शन नहीं कहता है कि हाउस को कोई अधिकारी या क्लर्क भी Preside कर सकता है, ये अधिकार सिर्फ़ मेयर, डिप्टी मेयर के पास है। बाजेपी जब एमसीडी में थी, तब कर्मचारियों को सैलरी देने के समय बीजेपी को DMC Act का 487 Section याद नहीं आया। आम आदमी पार्टी ने BJP की MCD में लूट बंद कर दी थी, कर्मचारियों को सैलरी समय पर मिलने लगी तो BJP बौखला गई और कल 1 बजे MCD के अंदर लोकतंत्र और संविधान की हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications