MCD के 5000 सफाई कर्मचारियों को स्थायी किया गया
दिल्ली में सफाई कर्मचारियों को प्रदेश की अरविंद केजरीवाल ने बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली नगर निगम के 5000 सफाई कर्मचारियों को सरकार ने स्थायी कर दिया है। आम आदमी पार्टी की ओर से सफाई कर्मचारियों को किया गया वादा अब पूरा हो गया है। सरकार के इस फैसले से हजारों सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर है। सरकार के फैसले के बाद इन सभी कर्मचारियो को अब सभी सरकारी सुविधाएं मिलेंगी।
खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी जानकारी दी है। सीएम केजरीवाल ने कहा आज दिल्ली नगर निगम में 5000 सफ़ाईकर्मियों को पक्का करने का प्रस्ताव आम आदमी पार्टी ने पास करा दिया है।

हमने जो वादा किया था वो पूरा किया। दीपावली पर मिले इस शानदार तोहफ़े के लिए पक्का होने वाले सभी सफ़ाईकर्मियों एवं उनके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई। मन लगाकर दिल्ली के लोगों की सेवा कीजिए, हम मिलकर दिल्ली को एक साफ़-स्वच्छ और सुंदर शहर बनाएँगे।
एमसीडी की मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय ने बताया कि 12 मिनट तक चली चर्चा के दौरान 58 एजेंडे पर विचार किया गया, जिसमे 54 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। विपक्ष ने बैठक शुरू होने से पहले ही कार्यवाही बाधित की और हंगामा किया। इसके बावजूद जनता के अनुकूल प्रस्ताव को पारित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications