जलभराव की समस्या से निपटने के लिए MCD तैयार, दिल्ली मेयर बोलीं- सभी जोनों में लगाई जाएगी जेटिंग-सुपर सकर मशीन
Delhi News: दिल्ली में मॉनसून की दस्तक से झमाझम बारिश होने लगी है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली है। लेकिन जलभराव की समस्या से भी लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। इस बीच दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अपना प्लान बताया है।
मेयर शैली ओबेरॉय ने बताया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) मानसून के मौसम के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अपने सभी 12 जोनों में जेटिंग और सुपर सकर मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस मशीन की मदद से दिल्ली में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।

दिल्ली में शनिवार देर रात मॉनसून की दस्तक से भारी बारिश हुई थी। इसके साथ ही सोमवार देर रात भी बारिश हुई। लोगों को बेसब्री से बारिश का इंतजार था। मॉनसून के आने से भारी बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। भारी बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली।
वहीं, बारिश होते ही दिल्ली में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे निपटने के लिए दिल्ली नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली मेयर ने कहा कि इन मशीनों की मदद से आसानी से जलजमाव की स्थिति से निपट सकते हैं। सभी 12 जोनों में जेटिंग और सुपर सकर मशीनें उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में बारिश के बीच करंट से महिला की मौत, रेलवे पर लगे आरोप, जानिए हादसे की वजह












Click it and Unblock the Notifications