MCD Mayor Election: आप नेता शेली फिर से महापौर बनीं, इकबाल दोबारा चुने गए उपमहापौर, AAP ने दी प्रतिक्रिया
MCD Mayor Election में एक बार फिर शेली ओबेरॉय और एएम इकबाल को महापौर और डिप्टी मेयर चुना गया है। AAP ने पीठासीन अधिकारी के नाम पर ऐतराज न जताने पर दिल्ली के उपराज्यपाल का आभार प्रकट किया।

MCD Mayor Election पर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना का आभार प्रकट किया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस वार्ता में मेयर शेली ओबेरॉय और Aaley Muhammad Iqbal को उपमहापौर बनने पर बधाई दी।
मुकेश गोयल को वाजिब हक मिला
उन्होंने कहा कि पहली बार दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुकेश गोयल के पीठासीन अधिकारी बनने पर आपत्ति की थी। इस बार उन्हें उनका वाजिब हक मिला है। सौरभ भारद्वाज ने ये भी कहा, दिल्ली नगर निगम (MCD) वैसे ही चलनी चाहिए, जैसे दिल्ली की AAP सरकार चल रही है।
पीठासीन अधिकारी मामले में LG की भूमिका पर सवाल
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। उन्होंने समर्थन के लिए आभार जताया और कहा, दिल्ली में जो भी काम शुरू हुए हैं, उन्हें तेजी से पूरा किया जाएगा।
Recommended Video
स्टैंडिंग कमेटी के गठन से MCD के काम में तेजी आएगी
उन्होंने आश्वस्त किया कि स्टैंडिंग कमेटी का गठन होने पर काम की गति काफी तेज होगी। बकौल सौरभ भारद्वाज उपराज्यपाल की तरफ से मुकेश गोयल का हक मारने की लाख कोशिशें हुईं, लेकिन LG को मानना पड़ा कि सबसे वरिष्ठ पार्षद को ही पद मिले।
गैरकानूनी काम के लिए SC ने लगाई फटकार
मुकेश गोयल के पीठासीन अधिकारी बनने पर सौरभ ने कहा कि पांच बार पार्षद रह चुके गोयल को हटाने की भरपूर कोशिश हुई। इनका हक मारकर गैरकानूनी तरीके से दूसरे काउंसलर को जिम्मा सौंपा गया, लेकिन गलत काम के लिए सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई।
दिल्ली की जनता को AAP पर यकीन, मेयर-उपमहापौर के चुनाव पर बधाई
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस बार गोयल के पीठासीन अधिकारी बनने पर भाजपा वाले भाग गए। उन्होंने कहा, जिस तरह से दिल्ली सरकार चल रही है वैसे ही अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में मेयर शेली ओबेरॉय और आले इकबाल को दिल्ली की जनता ने चुना है।












Click it and Unblock the Notifications