Delhi MCD चुनाव में Exit Polls कितने सच, कई सीटों पर फेल हुई 'भविष्यवाणी'
दिल्ली एमसीडी चुनाव के आए नतीजों ने कुछ सीटों को लेकर एक्जिट पोल को फेल कर दिया। हालांकि अधिकांश सीटों पर एजेंसियों के सर्वे सच साबित हुए।

MCD Exit Polls 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव (Delhi MCD Elections 2022) में मतदान के बाद एजेंसियों के एग्जिट पोल जारी कर पहले से ही आम आदमी पार्टी को अधिक सीटें मिलने के संकेत दिए थे। अधिकतर एजेंसियों के एक्जिट पोल में भाजपा को अधिकतम 91 सीटें मिलने के दावा किया गया था। लेकिन बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की। 'आप' को 149-171 सीटें मिलने के अनुमान लगाया गया। जबकि परिणाम आने पर आम आदमी पार्टी को 134 सीटें हासिल हुईं। ऐसे में कई सीटों पर एग्जिट पोल्स के अनुमान सच साबित हुए तो कई जगह गलत।
पिछले 15 वर्षों से दिल्ली की सत्ता से भाजपा (BJP) को आम आदमी पार्टी दूर कर दिया। लेकिन एग्जिट पोल में जिस बड़ी जीत का दावा एजेंसियों की ओर किया गया थो सच साबित नहीं हुआ। दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर पांच अलग-अलग एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किया था। जिसमें आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत का अनुमान लगाया। एग्जिट पोल में भाजपा को 100 सीटों से कम मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया। वहीं आम आदमी पार्टी की सीटों को लेकर सबसे सटीक अनुमान बी आर्क ने लगाया। बी आर्क के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 134 से 146 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। लेकिन भाजपा को 82 से 94 सीटों तक ही सीमति रहने की भविष्यवाणी की गई थी। 'आप' की सीटों को लेकर अनुमान तो सही निकला लेकिन भाजपा की सीटों का एग्जिट पोल फेल हो गया।
लगभग सारे एग्जिट पोल ने भाजपा को 100 से कम सीटें मिलने का अनुमान लगाया। लेकिन सारे अनुमान फेल हो गए। भाजपा ने 104 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं आम आदमी पार्टी 150 के आंकड़े से दूर रह गई। उसे 134 सीटों पर जीत मिली। जबकि न्यूज एक्स के एग्जिट पोल ने आप को 150-175 और बीजेपी को 70-92 वार्ड दिए थे। जबकि कांग्रेस को 4-7 नगरपालिका वार्डों में जीत की भविष्यवाणी की थी। आजतक-एक्सिस माई इंडिया के सर्वेक्षण में दिखाया गया था कि आप 149-171 नगरपालिका वार्ड जीतेगी, जबकि भाजपा को 69-91 वार्ड जीतने की भविष्यवाणी की गई थी। सर्वेक्षण में कांग्रेस को 3-7 और निर्दलीय और छोटे दलों सहित अन्य को 5-9 वार्ड दिए गए थे। एमसीडी चुनाव में सिर्फ तीन निर्दलीय जीत पाए। टाइम्स नाउ-ईटीजी सर्वेक्षण चुनाव परिणामों के सबसे करीब रहा क्योंकि इसने आप को 146-156 वार्ड, भाजपा को 84-94 वार्ड, कांग्रेस को 6-10 और अन्य को 0-4 वार्ड मिलने की भविष्यवाणी की थी।
2017 के दिल्ली नगर निकाय चुनाव में कुल 270 नगरपालिका वार्डों में से 181 पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। जबकि आम आदमी पार्टी को 48 और कांग्रेस को 30 सीटें मिली थीं। लेकिन एकीकरण के बाद दिल्ली एमसीडी में 250 वार्डों हो गए सभी को एमसीडी अंतर्गत रखा गया गया। पिछले चुनाव के वक्त तीन नगर निगम थे जिनमें कुल मिलाकर 272 वार्ड थे।












Click it and Unblock the Notifications