MCD: एमसीडी चुनाव जीतने पर अरविंद केजरीवाल ने दी भाजपा को बधाई
बीते 2 महीनों की गहमा गहमी के बाद MCD चुनाव के रुझान आ चुके हैं और जल्द ही इसके नतीजे भी आ जाएंगे। आइए जानते हैं किस सीट पर कौन सी पार्टी है आगे। पढ़िए पल पल के अपडेट।
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के सभी सीटों पर रुझान आ चुके हैं और नतीजे भी लगातार आ रहे हैं। रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल चुका है और जीत भी लगभग तय हो चुकी है। वहीं, आम आदमी पार्टी की हालत खराब नजर आ रही है। एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है, जबकि कांग्रेस की स्थिति पहले से कुछ सुधरी है और वह तीसरे नंबर पर आप को टक्कर देती दिख रही है। इससे पहले 23 तारीख को हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के जीतने की संभवना भी व्यक्त की गई थी, जो अब साकार भी हो गई है। आइए जानते हैं एमसीडी चुनाव का पल-पल का अपडेट।

4.40-एमसीडी चुनाव जीतने पर अरविंद केजरीवाल ने दी भाजपा को बधाई, अरविंद केजरीवाल बोले-हमारी सरकार दिल्ली के भले के लिए तीनों एमसीडी के साथ मिलकर करेगी काम
3.30- पूर्वी दिल्ली में भाजपा को 38.69 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 23.21 फीसदी, कांग्रेस को 22.88 फीसदी और बसपा को 6.04 फीसदी वोट मिले।
3.30- उत्तरी दिल्ली में भाजपा को 35.99 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 27.95 फीसदी, कांग्रेस को 20.78 फीसदी और बसपा को 4.12 फीसदी वोट मिले।
3.30- दक्षिणी दिल्ली में भाजपा को 35.88 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 25.85 फीसदी, कांग्रेस को 20.78 फीसदी और बसपा को 2.92 फीसदी वोट मिले।
3.10- भाजपा ने कुल 270 सीटों में से जीतीं 128 सीटें। आम आदमी पार्टी ने 32 और कांग्रेस ने 21 सीटों पर हासिल की विजय।
2.28- पीसी चाको ने एमसीडी चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। उन्होंने कहा है कि हम दोनों (मैं और अजय माकन) अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रहे हैं।
2.01- पीएम मोदी ने भाजपा में भरोसा जताने के लिए दिल्ली की जनता को धन्यवाद कहा है।
2.00- कपिल मिश्रा ने कहा है यह हार चिंताजनक है।
1.37- वह बोले कि सत्ता बहुत बुरी होती है, जिसके चलते अरविंद केजरीवाल पर लोगों का भरोसा कम हुआ है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को नेशनल पार्टी बनने की जल्दबाजी थी, इसी के चलते वह लोगों का भरोसा खोता सा चला गया।
1.36- आम आदमी पार्टी की हार को अन्ना हजारे ने दुखद कहा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इधर-उधर नहीं देखना चाहिए, बल्कि सिर्फ दिल्ली पर फोकस कर के उसे देश के सामने एक मॉडल की तरह पेश करना चाहिए।
1.35- एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार पर अन्ना हजारे ने कहा है कि कथनी और करनी में अंतर पड़ गया है। केजरीवाल ने जो कहा वह किया नहीं। उन्होंने कहा कि अब जनता का विश्वास काफी कम हो गया है।
1.30- एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अखिलेश यादव से एमसीडी चुनाव पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्हें कहा कि हम दिल्ली जाते नहीं, इसलिए उसकी बात हमसे मत पूछिए।
12.45- पूरी दिल्ली में अभी तक 183 सीटों पर भाजपा, 48 सीटों पर आप, 27 सीटों पर कांग्रेस और 12 सीटों पर अन्य आगे।
12.45- दक्षिणी दिल्ली में अभी तक 70 सीटों पर भाजपा, 16 सीटों पर आप, 11 सीटों पर कांग्रेस और 7 सीटों पर अन्य आगे।
12.45- उत्तरी दिल्ली में अभी तक 66 सीटों पर भाजपा, 22 सीटों पर आप, 12 सीटों पर कांग्रेस और 3 सीटों पर अन्य आगे।
12.45- पूर्वी दिल्ली में अभी तक 47 सीटों पर भाजपा, 10 सीटों पर आप, 4 सीटों पर कांग्रेस और 2 सीटों पर अन्य आगे।
12.35- सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है- मुझे लगता है कि राष्ट्रपति को दिल्ली सरकार को खारिज कर देना चाहिए और फिर से चुनाव कराए जाने चाहिए।
12.23- उन्होंने कहा- मैं आप द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन और लीडर अरविंद केजरीवाल को तब तक ताकत देती रहूँगी जब तक यह लड़ाई अपने अंजाम तक नहीं पहुँच जाती। हम सब जानते हैं की आज के माहौल में इन्साफ के लिये और भ्रष्टाचार के खिलाफ यह जंग आसान नहीं है,फिर भी यह जंग बदलाव तक यूँ ही जारी रहेगी।
12.23- कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में आईं अलका लांबा ने इस्तीफे की पेशकश की है। वह चांदनी चौक से विधायक हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा है- मैं व्यक्तिगत रूप से तीनों वार्डस में हुई हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी को अपने सभी पदों से और विधायक पद से इस्तीफे की पेशकश करती हूँ।
12.20- तेजेंदर बग्घा ने ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर कहा है कि केजरीवाल उस बच्चे की तरह हो गए हैं जो क्रिकेट खेलने जाते हैं और आउट हो जाते हैं तो बैट लेकर भाग जाते हैं।
12.05- वह बोले कि आने वाले समय में हम दिल्ली को भ्रष्टाचार और गंदगी से मुक्त कर देंगे। वह बोले कि उनके पास एक अच्छा सा प्लान है, जिस पर हम काम करेंगे।
12.00- मनोज तिवारी ने कहा कि अब तक उन्हें लोगों से जो प्यार मिला है, उसे लेकर वह एक किताब भी लिखेंगे। वह बोले कि साल भर के अंदर भाजपा पार्षदों के खिलाफ मिलने वाली सारे खबरें खत्म हो जाएंगी और स्थिति सुधर जाएगी।
11.59- मनोज तिवारी ने कहा कि अगले चार महीने में दिल्ली का सारा कूड़ा साफ होगा और फोगिंग होती रहेगी। लोग स्वस्थ रहें यही उनकी कामना है।
11.58- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है दिल्ली के लोगों ने जो सम्मान दिया है, उसकी पाई-पाई चुकाएंगे। यह जीत पीएम मोदी के तीन साल की मेहनत की जीत है।
11.52- उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को ईवीएम की जांच करनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग पर उन्हें पूरा भरोसा है।
11.51- शीला दीक्षित के बयान पर अजय माकन ने कहा कि शीला दीक्षित ने कई बार उनके खिलाफ बोला है, लेकिन वह मेरी गुरू हैं और मैं उनके खिलाफ नहीं बोल सकता। इस तरह कांग्रेस की कलह भी सामने आई है। वह बोले हमारी स्थिति पहले से मजबूत हुई है। हमने पहले से अधिक सीटें हासिल की हैं, क्योंकि हमारे कार्यकर्ताओं ने अच्छा काम किया है।
11.49- दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने हार स्वीकार करते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगले 1 साल तक वह पार्टी में कोई भी पद नहीं लेंगे, बल्कि सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे। उन्होंने कहा है कि उनका यह फैसला आखिरी है और वह अपना इस्तीफा हर हाल में देंगे।

11.42- दिल्ली एमसीडी चुनाव में मिली जीत पर अमित शाह ने भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली की जनता को इस अप्रत्याशित जीत के लिए धन्यवाद कहा है। दिल्ली के लोगों ने पीएम मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं के चलते भाजपा को वोट दिया है।
11.40- कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व को दिल्ली की जनता ने सराहा है और साफ कर दिया है कि नकारात्मक और बहानेबाजी की राजनीति नहीं चलेगी, बल्कि सकारात्मक और सबको साथ लेकर चलने वाली राजनीति चलेगी।
11.35- उन्होंने कहा कि कोई वजह नहीं है, जिसके चलते चिकुनगुनिया और कूड़ा फैलाने वाली पार्टी को लोग दोबारा से चुनें। वह बोले ऐसा नहीं हो सकता है कि बिना ईवीएम की टैंपरिंग के इतनी बड़ी जीत हासिल की जा सकती है।
11.34- मनीष सिसोदिया ने कहा है कि इस बार चुनाव में ईवीएम लहर चलाने की कोशिश की है। भाजपा ने पिछले 10 सालों में कोई काम नहीं किया है, इसके बावजूद जिस तरह से लोगों को वोट मिले हैं, उस पर यकीन करना काफी मुश्किल है।
11.28- भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि यह विजय नरेद्र मोदी की गरीब-कल्याण याजनाओं को देखते हुए मिली है। इसी के चलते दिल्ली के लोगों ने भाजपा को जीत दिलाई है।
11.24- भाजपा के विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि जो बहस से भागते रहे और चुनौतियों को स्वीकार नहीं किया, उनकी हार हुई है।
11.23- मनोज तिवारी ने जीत का श्रेय नरेंद्र मोदी की पॉलिसी, अमित शाह और कार्यकर्ताओं को दिया है। वे बोले अगर पार्टी हारती तो उसकी जिम्मेदारी मैं लेता। उन्होंने कहा कि हर वर्ग ने हमें वोट दिया है।
11.22- आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा है आप हमने कभी नतीजों पर उंगली नहीं उठाई, लेकिन जब कई मामले सामने आए, जिसकी वजह से ईवीएम की गड़बड़ी दिखी, तो फिर हमने ईवीएम पर सवाल उठाया है।
11.13- आम आदमी पार्टी ने कहा था हमारे पास कुछ नहीं है, ना ही हमें कुछ चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अब आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों को लूट लिया है। उनकी हार उनके अहंकार की वजह से हुई है।
11.12- सभी का भला करने की बात भी संबित पात्रा ने कही। वह बोले कि जहां एक ओर भाजपा विनम्र है, वहीं आम आदमी पार्टी की हार में भी अहंकार दिख रहा है। केजरीवाल ने राजनीति को बदलने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
11.10- भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि नतीजों के हिसाब से भाजपा की जीत हुई। दिल्ली वासियों की लगन की वजह से भाजपा की जीत हुई है। संबित पात्रा ने भी सीआरपीएफ के जवानों की मौत पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने की बात कही और जीत को सीआरपीएफ जवानों को समर्पित किया है।
11.05- मुख्तार अब्बास नकवी ने भाजपा की जीत पर कहा है- अराजकता, उद्दन्डता, अहंकार की सियासत का सूपड़ा साफ। समावेशी विकास-सुशासन के लिए लोगों का जबरदस्त जुनून-जज़्बा।
10.55- भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 11.30 बजे कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
10.50- ईवीएम टेम्परिंग देश के लोकतंत्र की ऐसी कड़वी सच्चाई है जिसका शुरू में मज़ाक उड़ सकता है। लेकिन मज़ाक के डर से हम सच बोलना नहीं छोड़ सकते।- मनीष सिसोदिया
10.50- बीजेपी ने ईवीएम पर सिर्फ रिसर्च नहीं की बल्कि इनके नेता जीबीएल नरसिंहाराव व आडवाणी जी ने किताब भी लिखी, इनके नेता सुप्रीम कोर्ट भी गए थे।- मनीष सिसोदिया
10.50- बीजेपी ने 2009 का चुनाव हारने के बाद 5 साल ईवीएम पर रिसर्च कर महारत हासिल की और आज उसी रिसर्च और महारत के दम पर चुनाव जीत रही है।- मनीष सिसोदिया
10.50- मनीष सिसोदिया ने हार के बाद भाजपा पर निशाना साधते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं।
10.50- भाजपा के नितिन गडकरी ने कहा है कि जीत और हार लोकतंत्र का एक हिस्सा है। हर किसी को जनादेश का सम्मान करना चाहिए।
10.50- 2015 में आप को 54 फीसदी वोट मिले थे, लेकिन इस बार सिर्फ 25.8 फीसदी वोट मिले हैं। दो साल में आम आदमी पार्टी के वोट करीब आधे हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा को इस बार 39.3 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 21.2 फीसदी वोट मिले हैं।
10.42- शीला दीक्षित ने कहा है कि चुनाव आयोग और सरकार को दुविधा दूर करनी चाहिए, पर जो हारता है वो कहता है कि ईवीएम खराब है, जो जीतता है वो कहता है ठीक है।
10.41- कांग्रेस की शीला दीक्षित ने कहा है- हमें एग्रेसिव कैंपेन करना चाहिए था, मैंने कैंपेन नहीं किया, क्योंकि किसी ने मुझसे कहा ही नहीं।
10.36- जीत के लिए दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली की जनता को शत शत नमन किया। उन्होंने कहा कि यह जीत सुकमा में शहीद सीआरपीएफ जवानों की समर्पित करते हैं। सुकमा में जवानों की मौत को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने किसी भी तरह का जश्न न मनाने का फैसला किया है।
10.35- पूरी दिल्ली में अभी तक 179 सीटों पर भाजपा, 42 सीटों पर आप, 34 सीटों पर कांग्रेस और 15 सीटों पर अन्य आगे।
10.35- दक्षिणी दिल्ली में अभी तक 70 सीटों पर भाजपा, 15 सीटों पर आप, 14 सीटों पर कांग्रेस और 5 सीटों पर अन्य आगे।
10.35- उत्तरी दिल्ली में अभी तक 68 सीटों पर भाजपा, 17 सीटों पर आप, 13 सीटों पर कांग्रेस और 5 सीटों पर अन्य आगे।
10.35- पूर्वी दिल्ली में अभी तक 41 सीटों पर भाजपा, 10 सीटों पर आप, 7 सीटों पर कांग्रेस और 5 सीटों पर अन्य आगे।
10.28- दिल्ली विधानसभा में जीत के बाद भाजपा मुख्यालय के सामने लगाया गया पोस्टर, एमसीडी में हुई जीत को सीआरपीएफ जवानों की समर्पित किया, जिन्होंने अपनी जान गंवाई।

10.25- आप प्रवक्ता आशुतोष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत से देशों में तानाशाहों ने लोकतंत्र को बर्बाद करने की कोशिश की है।
10.24- उन्होंने यह भी कहा कि एमसीडी चुनाव में ईवीएम पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। यह सिर्फ बहानेबाजी है। यह किसी अच्छी पार्टी का इशारा नहीं है।
10.21- स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि लोगों के जनादेश का वह सम्मान करते हैं और भाजपा को जीत की बधाई भी दी। स्वराज इंडिया ने अपने तमाम चंदे को अपनी वेबसाइट पर डाला है।
10.20- भाजपा नेता आशीष सूद ने कहा केजरीवाल की कंपनी में न खाता न बही, जो केजरीवाल कहें वही सही। वह बोले ये पार्टी सिर्फ एक इवेंट कंपनी है। वह बोले तमाम संसाधनों की कमी के बावजूद बिजली बनाने का संयंत्र लगाया।
10.18- भाजपा के केंद्रीय मंत्री जे सिंह ने कहा कि लोगों के सामने आज के समय में सिर्फ भाजपा ही विकल्प है, इसलिए लोगों ने भाजपा को बहुमत दिलाया है।
10.16- आशुतोष ने कहा कि इस हार के बाद पार्टी इसकी समीझा करेगी और जरूरी कदम उठाएगी। भाजपा की तरफ से केजरीवाल को इस्तीफा देने की बात पर आशुतोष बोले कि क्या हारने के बाद नरेंद्र मोदी ने इस्तीफा दिया था। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा बुरी तरह से हारी थी।
10.15- आप ने बिजली के दाम आधे किए, दवाएं मुफ्त की, सरकारी अस्पतालों को अच्छा किया, जबकि भाजपा ने सिर्फ दिल्ली वालों को लूटा है।
10.12- आप प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि जनता को इस बात का अंदाजा नहीं है कि ये कितनी बड़ी गड़बड़ी है। भाजपा भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा है, जिसने पिछले 10 सालों में सिर्फ दिल्ली के लोगों को लूटा है।
10.07- उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हार की समीझा करेगी। वह बोले कि देश के लोगों को यह सोचने की जरूरत है कि क्या देश का भविष्य ईवीएम से तय होगा?
10.06- आप मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि भाजपा की जीत मोदी लहर का परिणाम नहीं है, बल्कि ईवीएम की लहर है। उन्होंने कहा कि अगर लोकतंत्र ईवीएम से तय होगा तो संविधान और लोकतंत्र पर एक खतरा है।
10.05- जनकपुरी पश्चिम और जनकपुरी पूर्वी सीट पर भाजपा की जीत।
10.00- पूरी दिल्ली में अभी तक 183 सीटों पर भाजपा, 41 सीटों पर आप, 35 सीटों पर कांग्रेस और 11 सीटों पर अन्य आगे।
10.00- दक्षिणी दिल्ली में अभी तक 70 सीटों पर भाजपा, 16 सीटों पर आप, 13 सीटों पर कांग्रेस और 5 सीटों पर अन्य आगे।
10.00- उत्तरी दिल्ली में अभी तक 71 सीटों पर भाजपा, 18 सीटों पर आप, 11 सीटों पर कांग्रेस और 3 सीटों पर अन्य आगे।
10.00- पूर्वी दिल्ली में अभी तक 41 सीटों पर भाजपा, 8 सीटों पर आप, 11 सीटों पर कांग्रेस और 3 सीटों पर अन्य आगे।
9.50- अरविंद केजरीवाल के घर पर बैठक चल रही है, जिसमें मनीष सिसोदिया और गोपाल राय मौजूद हैं। चर्चा की जा रही है कि आखिर जहां पर भाजपा पांचवें नंबर पर थी, वहां उसकी जीत कैसे हुई। उम्मीद जताई जा रही है कि ईवीएम की गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ है।
9.45- भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि केजरीवाल की हार अहंकार और दूसरों को गाली देने की वजह से हुई है। उन्होंने कहा कि शाम को केजरीवाल मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते हैं, लेकिन सुबह होते ही सोचने लगते हैं कि वह देश के प्रधानमंत्री बन जाएं।
9.43- दिल्ली सरकार के प्रवक्ता नागेंद्र शर्मा ने ट्वीट कर के ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि 10 साल तक झाड़ू तक ना लगाने वाले का क्लीन स्वीप। उन्होंने कहा है कि जब मशीनें ही आपकी तरफ हैं तो फिर इंसानों का कोई मतलब नहीं रह जाता।
9.40- केजरीवाल की हार पर रवि किशन ने कहा कि जब भी कथनी और करनी में अंतर होगा, तो ऐसा ही नजीजा मिलेगा। अगर आप जनता का विश्वास तोड़ेंगे, उनसे धोखा करेंगे, उनको गुमराह करने की कोशिश करेंगे तो ऐसा ही नजीता होगा।
9.39- भाजपा नेता रवि किशन ने कहा है यह जीत विश्वास और सच्चाई की जीत है। उन्होंने कहा कि लोगों की आंखों में भाजपा की जीत के लिए एक चमक थी, जिसका नतीजा अब सबके सामने है।
9.36- भाजपा ने अरविंद केजरीवाल इस्तीफा मांगा है। भाजपा के अनुसार दिल्ली की जनता ने उनके खिलाफ जनमत दिया है।
9.33- दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रुझानों के नतीजे देखकर पूरी दिल्ली को धन्यवाद कहा और साथ ही सुकमा में सीआरपीएफ जवानों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा और नरेंद्र मोदी पर जो भरोसा जताया, उसके लिए उन्होंने दिल्ली की जनता का धन्यवाद किया।
9.30- एमसीडी की दो सीटों पर नजीते आए, खानपुर और मदनगीर सीट पर भाजपा की हुई जीत
9.28- दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि शुरुआती रूझानों में भाजपा आगे है, लेकिन नतीजों के लिए रुकना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी भी जीत की उम्मीद है।
8.40- पूरी दिल्ली में अभी तक 177 सीटों पर भाजपा, 42 सीटों पर आप, 42 सीटों पर कांग्रेस और 9 सीटों पर अन्य आगे।
8.39- दक्षिणी दिल्ली में अभी तक 65 सीटों पर भाजपा, 17 सीटों पर आप, 16 सीटों पर कांग्रेस और 6 सीटों पर अन्य आगे।
8.38- उत्तरी दिल्ली में अभी तक 72 सीटों पर भाजपा, 18 सीटों पर आप, 13 सीटों पर कांग्रेस और 0 सीटों पर अन्य आगे।
8.37- पूर्वी दिल्ली में अभी तक 41 सीटों पर भाजपा, 7 सीटों पर आप, 12 सीटों पर कांग्रेस और 3 सीटों पर अन्य आगे।
9.17- मनीष सिसोदिया अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर पहुंचे हैं।
9.16- भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि बात-बात पर भाजपा के खिलाफ बोलने की वजह से दिल्ली की जनता केजरीवाल से परेशान हुई है। इससे लोगों के लगने लगा कि सिर्फ भाजपा ही है जो अन्य राज्यों का भला कर रही है और वही दिल्ली का भी भला करेगी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब केजरीवाल को सत्ता में बने रहने का अधिकार है? वह बोले कि अब दिल्ली आम आदमी पार्टी को रिजेक्ट कर चुकी है।
9.13- आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं शाजिया इल्मी ने कहा है कि गरीब तबका खुलकर सामने आया है और उसने भाजपा को जिताने का फैसला किया है।
9.12- सतेन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया, कपिल मिश्रा, गोपाल राय के इलाके में भाजपा सबसे आगे।
9.10- 5 मंत्रियों के इलाके में भी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका।
9.08- कांग्रेस से भाजपा में गए अरविंदर सिंह लवली ने कहा है आप और कांग्रेस नेगेटिव एजेंडे के साथ चुनाव लड़ रही थीं, जबकि भाजपा सकारात्मक एजेंडे के साथ आई। इसी के चलते लोगों आप और कांग्रेस को नकार दिया है।
9.05- पूरी दिल्ली में अभी तक 186 सीटों पर भाजपा, 36 सीटों पर आप, 41 सीटों पर कांग्रेस और 7 सीटों पर अन्य आगे।
9.00- एमसीडी चुनाव के रुझानों में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस दूसरे नंबर पर, आम आदमी पार्टी सबसे पीछे।
8.40- पूरी दिल्ली में अभी तक 186 सीटों पर भाजपा, 38 सीटों पर आप, 39 सीटों पर कांग्रेस और 7 सीटों पर अन्य आगे।
8.39- दक्षिणी दिल्ली में अभी तक 71 सीटों पर भाजपा, 14 सीटों पर आप, 16 सीटों पर कांग्रेस और 3 सीटों पर अन्य आगे।
8.38- उत्तरी दिल्ली में अभी तक 72 सीटों पर भाजपा, 17 सीटों पर आप, 13 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीटों पर अन्य आगे।
8.37- पूर्वी दिल्ली में अभी तक 41 सीटों पर भाजपा, 7 सीटों पर आप, 12 सीटों पर कांग्रेस और 3 सीटों पर अन्य आगे।
8.50- डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा है कि एमसीडी चुनाव के नतीजे बिल्कुल वैसे ही है, जैसा कि चुनाव प्रचार के दौरान देखने को मिल रहा था। जनता को भाजपा की पॉलिसी और पीएम के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

8.49- सभी 270 सीटों के रुझान आए सामने, भाजपा को दिल्ली में बहुमत।
8.46- पूर्वी दिल्ली के सभी रुझान आए सामने, भाजपा को मिला बहुमत।
8.41- दक्षिणी दिल्ली के रुझानों में भी भाजपा को मिला बहुमत।
8.40- पूरी दिल्ली में अभी तक 165 सीटों पर भाजपा, 41 सीटों पर आप, 42 सीटों पर कांग्रेस और 6 सीटों पर अन्य आगे।
8.39- दक्षिणी दिल्ली में अभी तक 63 सीटों पर भाजपा, 13 सीटों पर आप, 17 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीटों पर अन्य आगे।
8.38- उत्तरी दिल्ली में अभी तक 53 सीटों पर भाजपा, 16 सीटों पर आप, 15 सीटों पर कांग्रेस और 0 सीटों पर अन्य आगे।
8.37- पूर्वी दिल्ली में अभी तक 39 सीटों पर भाजपा, 11 सीटों पर आप, 12 सीटों पर कांग्रेस और 0 सीटों पर अन्य आगे।
8.30- पूरी दिल्ली में अभी तक 135 सीटों पर भाजपा, 16 सीटों पर आप, 40 सीटों पर कांग्रेस और 6 सीटों पर अन्य आगे।
8.30- कुल 270 सीटों में से 197 सीटों के रुझान आए।
8.28- पूरी दिल्ली में अभी तक 121 सीटों पर भाजपा, 16 सीटों पर आप, 40 सीटों पर कांग्रेस और 6 सीटों पर अन्य आगे।
8.28- दक्षिणी दिल्ली में अभी तक 29 सीटों पर भाजपा, 4 सीटों पर आप, 13 सीटों पर कांग्रेस और 2 सीटों पर अन्य आगे।
8.27- उत्तरी दिल्ली में अभी तक 53 सीटों पर भाजपा, 9 सीटों पर आप, 19 सीटों पर कांग्रेस और 2 सीटों पर अन्य आगे।
8.27- उत्तरी दिल्ली की सभी सीटों के रुझान आए, भाजपा को मिला बहुमत।
8.25- पूर्वी दिल्ली में अभी तक 28 सीटों पर भाजपा, 3 सीटों पर आप, 8 सीटों पर कांग्रेस और 2 सीटों पर अन्य आगे।
8.24- 28 सीटों पर भाजपा आगे।
8.24- पूर्वी दिल्ली में भाजपा को मिला बहुमत, सभी सीटों के रुझान आए।


7.35- एमसीडी चुनाव के नतीजे आने से पहले दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने की पूजा अर्चना।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के लिए 16 मतगणना केंद्र, पूर्वी दिल्ली के लिए 6 और दक्षिणी दिल्ली के लिए 13 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। गौरतलब है कि 23 अप्रैल को हुए मतदान में 54 फीसदी लोगों ने हिस्सा लिया था। तीन नगर निगमों की 270 सीट पर मतदान कराए गए थे। आपको बता दें कि पिछले एमसीडी चुनाव में 2012 में भाजपा को कुल 272 सीटों में से 138 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने 77 सीटें जीतीं थी।
-
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
Pakistan Petrol Diesel Price: कंगाल पाकिस्तान में ₹335 का पेट्रोल! कितने रुपए में मिल रहा है एक LPG सिलेंडर -
Hormuz Controversy: क्या हॉर्मुज में फंसे जहाजों से हो रही है वसूली? वायरल दावों पर ईरानी दूतावास ने क्या कहा -
Indian Railway Advisory: 26-27 मार्च की रात रेलवे का सिस्टम ठप, बुकिंग समेत ये 8 सेवाएं रहेंगी बंद-LIST -
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications