MCD Result: जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन की विधानसभा में AAP पिछड़ी, तीनों सीटें BJP जीती
MCD Election 2022 Result: तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र की तीनों सीट पर आप का बुरा हाल हो गया है। यहां से बीजेपी ने जीत दर्ज की है।

MCD Election 2022 Result: एक तरफ जहां दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणामों में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल करते हुए बीजेपी को करारी शिकस्त दी है तो दूसरी तरफ दूसरी तरफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र शकूर बस्ती में आने वाले एमसीडी के तीनों वार्डों में आम आदमी पार्टी का खस्ता हाल हो गया। यहां से तीनों आप प्रत्याशियों को हराकर बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
दरअसल, विधानसभी शकूर बस्ती एरिया में एमसीडी के तीन वार्ड आते हैं। वार्ड नंबर 58 सरस्वती विहार, वार्ड नंबर 59 पश्चिम विहार और वार्ड नंबर 60 रानीबाग। ऐसे में यहां शुरू से ही बीजेपी ने बढ़त बनाए हुई थी, और अंत में आप उम्मीदवार को हरा दिया।
किस वार्ड से कौनसा प्रत्याशी
वार्ड नंबर 58 सरस्वती विहार से भाजपा की प्रत्याशी शिखा भारद्वाज का सामना आप उम्मीदवार उर्मिला गुप्ता कर रही थी, जो चुनाव हार गई हैं। ऐसे ही वार्ड नंबर 59 पश्चिम विहार से भाजपा के विनीत वोहरा ने आप के शालू दुग्गल को हरा दिया। वार्ड नंबर 60 रानीबाग से बीजेपी की ज्योति अग्रवाल ने आप के मिथलेस पाठक को करारी शिकस्त दी है।
जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन का साइट इफैक्ट!
दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में मंत्री सत्येंद्र जैन लगभग 6 महीने से तिहाड़ जेल में बंद हैं। साथ ही इस मामले में उनकी जेल से कई वीडियो भी सामने आई हैं, जिसके चलते पार्टी को काफी किरकिरी का सामना करना पड़ा था। हालांकि इसका असर दिल्ली नगर निगम के चुनाव में नहीं हुआ, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत कर दी है, लेकिन कहीं ना कहीं जैन के विधानसभा क्षेत्र में इसका असर हो सकता है, क्योंकि यहां से तीनों आप प्रत्याशियों को करारी हार का सामना करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications