MCD चुनाव 2017: कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, एके वालिया ने की इस्तीफे की पेशकश
संभावना व्यक्त की जा रही है कि वालिया भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
नई दिल्ली। कांग्रेस के लिए दिल्ली नगर निगम के चुनावों में नई मुसीबत आ खड़ी हुई है। दिल्ली में पार्टी के नेता एके वालिया ने इस्तीफा पेश किया है। उनका कहना है कि पार्टी में कोई नहीं सुनता। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं को नकार रही है।
बता दें कि पूर्वी दिल्ली में वालिया की खासी पकड़ है। दिल्ली में कांग्रेस की सरकार के दौरान स्वास्थ्य मंत्री रहे वालिया ने जिस तरह से इस्तीफा देने की बात कही है उससे यह साफ हो जाता है कि किस कदर पार्टी में नेताओं के बीच खाई थी।

खुद को संभाल रही थी कांग्रेस
राज्य में विधानसभा चुनाव में 2 साल बाद एक ओर जहां पार्टी खुद को फिर से इकट्ठा करने की कोशिश कर ही थी, वहां वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफे से इस कोशिश पर पानी फिरता दिख रहा है।
बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 67 सीटें, भाजपा को 3 और कांग्रेस को शून्य सीटें मिली थी। वालिया ने बताया कि मेरे फोन का जवाब तक नहीं दिया जाता। बता दें कि इसी महीने 23 तारीख को एमसीडी चुनावों के लिए वोट डाले जाने है।
यह चुनाव एक ओर जहां भाजपा के लिए साख बचाए रहने की लड़ाई है वहीं आप के लिए करो या मरो की स्थिति है। साथ ही कांग्रेस के लिए भी अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई होगी।











Click it and Unblock the Notifications