दिल्ली को कूड़ा और मलबा मुक्त बनाने के लिए मेयर शैली ओबेरॉय ने साझा किया ये प्लान
Delhi MCD: दिल्ली को कूड़ा और मलबा मुक्त बनाने के लिए MCD और AAP ने अभियान छेड़ दिया है। मेयर शैली ओबेरॉय ने इसे लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में कूड़े और मलबे की एक बड़ी समस्या है। इससे प्रदूषण भी बढ़ता है और AQI भी बिगड़ती है। पिछले साल भी MCD ने कई कदम उठाकर कूड़े और मलबे को जनता के सहयोग से निश्चित स्थान पर पहुंचाया था।
मेयर ने MCD की रणनीति साझा करते हुए कहा कि इस बार भी नगर निगम कूड़े और मलबे को लेकर तैयार है, कुछ दिनों पहले एक बैठक हुई। इस बैठक में तय किया गया कि सभी क्षेत्रों और वार्ड में हर रोज़ ज़िम्मेदार अधिकारी निरीक्षण करेंगे और वह हर रोज रिपोर्ट करेंगे कि उनके इलाक़े से कूड़ा और मलबा उठा लिया गया है।

दिल्ली की जनता से निवेदन करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों से निवेदन है कि आप लोग भी दिल्ली को साफ़-सुथरा बनाने में हमारा साथ दीजिए। अधिकारी अपने वार्ड में कूड़े और मलबे को उठाये जाने को लेकर हर रोज़ रिपोर्ट करेंगे।
दिल्ली को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए मेयर ने बताए ये तीन उपाय
1)कूड़े और मलबे के निस्तारण के लिए स्पेशल अभियान चलायेगी MCD
2)सभी वॉर्डों में कूड़ा उठाए जाने की रिपोर्ट देंगे क्षेत्रों के अधिकारी
3) दिल्ली को साफ़-सुथरा बनाने के अभियान में जनता से भी मेयर ने मांगा सहयोग












Click it and Unblock the Notifications