विपक्षी मोर्चे से अलग नए प्लान पर मायावती, दिल्ली में बुलाई इन दो अहम राज्यों के नेताओं की बैठक

Mayawati News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सत्ताधारी पार्टी बीजेपी का विजय रथ रोकने के लिए सभी विपक्षी पार्टियां एक मंच पर आ गई है। तो वहीं, विपक्षी मोर्च से अलग मायावती ने भी लोकसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए नए प्लान पर काम शुरू कर दिया है।

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार, 08 जुलाई को दिल्ली पहुंचीं। यहां वह पार्टी मुख्यालस में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ इकाइयों के सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी।

Mayawati News

इस बैठक में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव लेकर मायावती अपने सिपहसालारों के साथ रणनीति बनानी शुरू कर दी है। दिल्ली में होने वाली इस बैठक में पार्टी का फोकस आगामी विधानसभा चुनाव के साथ-साथ लोकसभा चुनाव पर होगा।

बता दें कि इस बैठक में मायावती के भतीजे और राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद भी उपस्थित रहे। खबरों के मुताबिक, मायावती ने चार राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी आकाश आनंद को दी है। बता दें कि दिल्ली में पंजाब, चंडीगढ़,हरियाणा के पदाधिकारियों साथ रिव्यू मीटिंग अभी जारी है।

इस मीटिंग में बीएसपी सुप्रीम मायावती पार्टी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश के साथ-साथ उन्हें चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मूल मंत्री देंगी। बीएसपी का यह मानना है कि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी का बेहतर प्रदर्शन लोकसभा चुनाव की राह आसान करेगा।

इन राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ कमेटियां तैयार हो चुकी हैं और अब कैंप की तैयारी भी की जा रही है। ऐसी चर्चा है कि चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की कमान राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने के हाथों में है।

आकाश 15 जुलाई से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सभाएँ भी करेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीएसपी सुप्रीम मायावती का पूरा फोकस सोशल इंजीनियरिंग पर है। मायावती का प्लान हर जाति को साधने का है, जिससे लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर केंद्र की सत्ता में भागीदारी हासिल कर पार्टी के अस्तिव को बचा सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+