डीयू के कॉलेज कैंपस में सिक्योरिटी गार्ड ने किया छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेज परिसर में एक छात्रा से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। सुरक्षा गार्ड ने पहले नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया और छात्रा के अचेत होने के बाद वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता को कॉलेज के कर्मियों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। आइपी एस्टेट थाना पुलिस ने आरोपित सुरक्षा गार्ड राज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

mata sundri college campus student physical attack

मीडिया खबरों के अनुसार, मध्य दिल्ली इलाके की रहने वाली एक छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले माता सुंदरी कॉलेज में पढ़ती है। करीब 12 दिन पहले वह कॉलेज गई थी। कक्षा खत्म होने के बाद कॉलेज में तैनात सुरक्षा गार्ड राज कुमार ने उसे बहाने से बुलाया और कॉलेज परिसर के अंदर एक कमरे में ले गया। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीने के लिए दिया, जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद छात्रा से दुष्कर्म कर फरार हो गया। होश आने पर छात्रा को घटना के बारे में पता चला। उसने अपनी सहेलियों और एक रिश्तेदार को आपबीती सुनाई।

mata sundri college campus student physical attack

कॉलेज प्रशासन ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराकर घटना की सूचना पुलिस को दी। दुष्कर्म की पुष्टि के बाद आइपी एस्टेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की। कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें आरोपित गार्ड छात्रा को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने राज कुमार को इलाके से दबोच लिया। डीसीपी एमएस रंधावा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस ने आरोपित गार्ड को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+