दिल्ली: मंडावली थाने के मालखाने में भीषण आग, मौक पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंची
नई दिल्ली, 09 जून। पूर्वी दिल्ली स्थित मंडावली थाने के मालखाने में देररात आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया। इस पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 10 गाड़िया पहुंची।

मंडावली थाने के मालखाने में रात करीब 10:20 बजे आग लगने की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दिल्ली दमकल विभाग के मुताबिक आग में किसी के फंसे होने की कोई सूचना नहीं है।
लाजपत नगर इलाके में 80 लोगों का रेस्क्यू
बुधवार शाम दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक बेसमेंट में आग लग गई थी। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताय गया। सूचना मिलते ही मौके पर 8 दमकल विभाग की गाड़ियों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों बिल्डिंग में फंसे 80 लोगों का रेस्क्यू किया।












Click it and Unblock the Notifications