राजौरी गार्डन के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, एक्शन में सीएम आतिशी
New Delhi: आम आदमी पार्ट के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उन्होंने राजौरी गार्डन इलाके में एक रेस्तरां में भीषण आग लगने के तुरंत बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी से बात की थी । एक अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक, सोमवार को लगी आग पर कुछ घंटों के बाद पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
एक्स पर एक पोस्ट में आतिशी ने कहा, राजौरी गार्डन के एक रेस्टोरेंट में लगी आग पर हमारे दमकल कर्मियों ने बड़ी ही तेज़ी और मुस्तैदी से क़ाबू पा लिया है। राहत और बचाव कार्यों को लेकर मैं ज़िला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं।

आतिशी ने लोगों की सलामती की प्रार्थना करते हुए कहा, ईश्वर की कृपा से इस घटना में किसी जान का नुक़सान नहीं हुआ है, एक व्यक्ति घायल हुआ है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
वहीं, अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा- राजौरी गार्डन में आग की ये घटना बेहद दुखद है। मैंने CM आतिशी जी से बात की है, वे लगातार इस घटना पर नज़र बनाए हैं और खुद वहाँ जाकर राहत कार्यों को देखेंगीं। ईश्वर सबको कुशल-मंगल रखें।












Click it and Unblock the Notifications