अलीपुर के प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, एक्शन में CM आतिशी

Delhi Fire News:देश की राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके में शनिवार शाम प्लास्टिक और पेपर के गोदाम में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि अलीपुर के फिरनी इलाके में एक गोदाम में आग लगने के बारे में करीब चार बजे सूचना मिली जिसके बाद 30 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं हैं। उन्होंने कहा कि आग बुझाने का प्रयास जारी है और अभी कोई घटना नहीं घटी है।

अब तक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। अधिकारियों के मुताबिक आग पर काबू पाने के बाद ही पता चल सकेगा कि आग किन कारणों से लगी। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के भी गोदामों को खाली कराया गया है। इससे पहले शनिवार को गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई थी। दिल्ली एनसीआर में दिवाली के दिन से आग लगने की खबरें सामने आ रही है।

Atishi Marlena

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आग की घटना को लेकर चिंता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आग पर जल्द काबू पाने के निर्देश दिए हैं। आतिशी ने एक्स पर लिखा- आग की ये घटना बेहद चिंताजनक है। ज़िलाधिकारी से बात की है, दिल्ली सरकार की तरफ़ से यहाँ हर सम्भव सरकारी सहायता पहुंचाई जा रही है। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौक़े पर मौजूद हैं और दमकलकर्मी आग पर क़ाबू पाने के लिए प्रयासरत हैं। ईश्वर की कृपा से अब तक किसी जान के नुक़सान की सूचना नहीं है। मैं खुद इस घटना की लगातार निगरानी कर रही हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+