दिल्ली: गाजीपुर लैंडफिल साइट में लगी आग, आग बुझानें में लगीं दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली में गाजीपुर लैंडफिल में आग लगने से इलाके में चारो ओर धुआं धुआं हो गया है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझा रही हैं।
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइड में आग लगने से हड़कंप मच गया। आसपास के इलाके में आग लगने के कारण काला गुबार छा गया। घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां अभी भी मौजूद हैं। वहीं, आग बुझाने की कोशिश चल रही है।
चीफ फायर ऑफीसर जय कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण अक्सर यहां आग लग जाती है। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का काम किया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

दिल्ली के एडीओ सीएल मीणा ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लग गई है। आग बुझाने के लिए 13 फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। हमारा मानना है कि आग लगने का कारण गर्मी हो सकती है।
बता दें कि पिछले साल भी गाजीपुर के लैंडफिल साइट में आग लग गई थी। तब ये आग काफी दिनों तक जलती रही थी। वहीं, इस आग को लेकर सियासत काफी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications